Wednesday, November 4खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मनस्वी वशिष्ठ

वकीलों को “गुंडा” कहने पर पुलिस पर बढ़ा विरोध

वकीलों को “गुंडा” कहने पर पुलिस पर बढ़ा विरोध

कानून
नई दिल्ली, 03 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। पुलिस मुख्यालय के बाहर सोमवार को हुई प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस कर्मियों ने वकीलों को “गुंडा” कहकर आपत्ति जताई, जिस पर वकील संगठनों ने कड़ा एतराज जताया। ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन की दिल्ली इकाई ने सभी जिला अदालतों के बार एसोसोसिएशन के कोऑर्डिनेशन कमेटी से अपील की कि वे पुलिस के कथित कदाचार के लिए जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया को कमजोर करने की किसी भी कोशिश के विरुद्ध सख्त रुख अपनाएँ। रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन ने आज कोर्ट में वकीलों से न्यायिक कार्य के बहिष्कार का आह्वान किया। देर रात एसीपी मनस्वी वशिष्ठ को निलंबित करने की खबर भी सामने आई। ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के अध्यक्ष अनिल कुमार चौहान और सचिव संजय कुमार ने बयान देते हुए कहा कि एसीपी मनस्वी वशिष्ठ द्वारा दिया गया बयान “बेहद चिंताजनक” है। वकीलों को “गुंडा” कहना और अदालतों के भीतर पुलिस की “फोर्स” तैना...