ओलावृष्टि के कारण फसल क्षति का त्वरित आकलन करने के निर्देश
मंदसौर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सुशासन भवन में आयोजित साप्ताहिक अंतरविभागीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिले में ओलावृष्टि, समग्र विकास, कृषि सुदृढ़ीकरण और जनकल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने मल्हारगढ़ क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का त्वरित आकलन कर कृषि एवं राजस्व विभाग को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को समय पर सहायता मिल सके। वर्ष 2026 को कृषि वर्ष घोषित किए जाने के मद्देनजर कृषि विभाग को वार्षिक कार्ययोजना का कैलेंडर तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में फसलों के विपणन, निर्यात, उत्पादन गुणवत्ता, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा, माइ...




