Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

मंदसौरः सोने-चांदी के बढ़ते दामों से सराफा व्यापारियों में भय का माहौल, पुलिस को सौंपा ज्ञापन

मंदसौर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में स्वर्णकार सराफा एसोसिएशन की ओर से सभी सराफा व्यवसायियों ने बढ़ते सोने और चांदी के दामों के साथ-साथ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोमवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के नाम एक ज्ञापन शहर कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह राठौर को सौंपा है।
ज्ञापन में व्यापारी समुदाय ने इस बात की चिंता जताई है कि बढ़ते दामों के कारण आपराधिक तत्व व्यापारियों के पास आकर विवाद उत्पन्न कर रहे हैं और लूटपाट व चोरी की घटनाएँ भी बढ़ रही हैं। ज्ञापन में पुलिस से यह मांग की गई है कि रात्रि में गश्त के साथ-साथ दिन में भी पुलिस का एक फेरा बाजार में लगाया जाए, ताकि व्यापारियों में डर का माहौल न बने और वे बिना भय के अपना व्यापार कर सकें। इस ज्ञापन में बाजार में यातायात व्यवस्था को सुधारने की भी मांग की गई है। ज्ञापन को लेकर मंदसौर स्वर्णकार सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय चौधरी, सचिव विशाल रुनवाल, कोषाध्यक्ष महावीर सोनी, व अन्य वरिष्ठ व्यापारी मौजूद रहे। इस संबंध में जानकारी मीडिया प्रभारी अंकित सोनी पिंटू ने प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *