छग की तीन बिजली कंपनियों में 1,501 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
रायपुर, 07 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ की छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड तीनों संस्थाओं में कुल 1,501 पदों पर भर्ती का आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से प्रारम्भ हो गई है। इन तीन कंपनियों में अलग‑अलग 38 प्रकार के पदों के लिये 1,501 रिक्तियां निकाली गई हैं।
भर्ती में द्वितीय श्रेणी के 195 पद, तथा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 1,306 पद शामिल हैं। सबसे अधिक अवसर डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा कनिष्ठ अभियंता के पदों पर उपलब्ध हैं। ऑनलाइन आवेदन 6 नवंबर 2026 को शाम 8 बजे से शुरू होकर 26 नवंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक खुला रहेगा। आवेदन शुल्क को उसी अवधि में नेट‑बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से जमा करना अनिवार्य है।
तृतीय तथा चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिये केवल छत्तीसगढ़ क...
