
रायपुर, 07 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ की छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड तीनों संस्थाओं में कुल 1,501 पदों पर भर्ती का आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से प्रारम्भ हो गई है। इन तीन कंपनियों में अलग‑अलग 38 प्रकार के पदों के लिये 1,501 रिक्तियां निकाली गई हैं।
भर्ती में द्वितीय श्रेणी के 195 पद, तथा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 1,306 पद शामिल हैं। सबसे अधिक अवसर डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा कनिष्ठ अभियंता के पदों पर उपलब्ध हैं। ऑनलाइन आवेदन 6 नवंबर 2026 को शाम 8 बजे से शुरू होकर 26 नवंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक खुला रहेगा। आवेदन शुल्क को उसी अवधि में नेट‑बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से जमा करना अनिवार्य है।
तृतीय तथा चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिये केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ही पात्र होंगे, जबकि अन्य राज्यों के आवेदक केवल द्वितीय श्रेणी के पदों (जैसे सहायक अभियंता, चिकित्सा अधिकारी, लेखा अधिकारी आदि) के लिये आवेदन कर सकते हैं।
पदों के विवरण इस प्रकार हैं: डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिये कुल 609 नियुक्तियां—जनरेशन कंपनी में 95, ट्रांसमिशन में 64, डिस्ट्रीब्यूशन में 450। कनिष्ठ अभियंता इलेक्ट्रिकल के लिये कुल 167 पद—जनरेशन में 11, ट्रांसमिशन में 32, डिस्ट्रीब्यूशन में 124।
सहायक अभियंता के लिये कुल 152 पद—मैकेनिकल 26, इलेक्ट्रिकल 92, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन 10, कंप्यूटर साइंस 2, सूचना प्रौद्योगिकी 2, सिविल 20। फायर ऑफिसर 1, सुरक्षा अधिकारी 3, शिफ्ट केमिस्ट 6, प्रोग्रामर 3 भी विज्ञापित हैं।
तकनीकी एवं औद्योगिक श्रेणी में फायर ऑफिसर 6, सुरक्षा निरीक्षक 10, सुरक्षा उपनिरीक्षक 19 पदों के लिये भर्ती होगी। अटेंडेंट प्लांट ग्रेड‑III के अन्तर्गत फिटर 84, टर्नर 36, इलेक्ट्रीशियन 90, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 45, इलेक्ट्रॉनिक्स 45 एवं फायर अटेंडेंट ग्रेड‑II के 45 पदों की घोषणा की गई है।
अन्य विभागों में लेखा अधिकारी/सहायक प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) 15, चिकित्सा अधिकारी 15, सहायक विधि अधिकारी 8, सहायक औद्योगिक संबंध अधिकारी 8, अंग्रेजी स्टेनोग्राफर ग्रेड‑III 12, हिंदी स्टेनोग्राफर ग्रेड‑III 13 पद उपलब्ध हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित पदों में सहायक लैब तकनीशियन 6, सहायक फार्मासिस्ट 25, सहायक स्टाफ नर्स 18, सहायक रेडियोग्राफर 3, सहायक ड्रेसर 5, सहायक ईसीजी तकनीशियन 3 शामिल हैं। सभी इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन आवेदन करने का अनुरोध किया जाता है।
