Monday, October 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बारदाना

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने धान खरीद तैयारियों पर स्पष्ट निर्देश दिए

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने धान खरीद तैयारियों पर स्पष्ट निर्देश दिए

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 26 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीद को सुचारु, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के लिये जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित कर, जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि धान विक्रय के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त बारदाना, सुचारु तौल व्यवस्था, कंप्यूटर, बिजली, इंटरनेट और धान के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने गुणवत्ता जांच, तौल, भंडारण और परिवहन की प्रक्रियाओं को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पारदर्शी तरीके से संचालित करने तथा किसानों को उपज विक्रय एवं भुगतान प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी देने ...