Monday, October 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बहुध्रुवीय-विश्व

जनकेंद्रित विकास में संसदों की भूमिका अहम: हरिवंश

जनकेंद्रित विकास में संसदों की भूमिका अहम: हरिवंश

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने सोमवार को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के उद्घाटन सत्र के दौरान कहा कि लगभग 49.5 प्रतिशत विश्व जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करने वाला ब्रिक्स अब वैश्विक तथा क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा‑विमर्श और सहयोग के लिए एक प्रभावशाली बहुपक्षीय मंच बन चुका है। सत्र में लोकसभा अध्यक्ष और 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के अध्यक्ष ओम बिरला, सदस्य देशों एवं साझेदार देशों के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख, पीठासीन अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। हरिवंश ने कहा कि सांसद भवन का ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल भारत की दुनिया के सबसे बड़े, जीवंत और सफल लोकतंत्रों में से एक बनने की यात्रा का साक्षी रहा है। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, भाषाएँ, परम्पराएँ और सभ्यतागत विरासत का उल्लेख करते हुए उन्होंने आशा जताई कि विदेशी प्रतिन...