Thursday, November 5खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी

कांग्रेस ने दीपा सागर की माँ के मामले में एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

कांग्रेस ने दीपा सागर की माँ के मामले में एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 04 नवंबर (हि.स.) — बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने दंतेश्वरी वार्ड निवासी दीपा सागर की माँ के मामले में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की माँग पर पीड़ित परिवार के साथ आज बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। मुलाक़ात के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक के समक्ष मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा करके पीड़ित परिवार की शंकाओं एवं आशंकाओं का निराकरण तथा उनकी संतुष्टि के अनुरूप जांच सुनिश्चित करने की मांग की। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि दीपा सागर मामले में पीड़ित परिवार द्वारा उठाए गए सवाल और तथ्य गंभीरता से लिए जाने चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि परिवार की शंकाओं को नजरअंदाज करने के बजाय प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच होनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की आशंका या संदेह की गुंजाइश न रहे। पुलिस प्रशासन से उनकी मांग है कि पर...