Wednesday, November 4खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: फतेहपुर

खोए हुए मोबाइल मिलने से मालिकों के चेहरे खिले

खोए हुए मोबाइल मिलने से मालिकों के चेहरे खिले

अपराध
फतेहपुर, 03 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को पुलिस सम्मेलन कक्ष में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने खोए हुए मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त जानकारी से जनपदीय सीसीटीएस टीम और समस्त थानों की टीमों ने कुल 103 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये है, बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस का प्रयास रहता है कि हर महीने और विशेषकर त्योहारों से पहले नागरिकों के खोए मोबाइल वापस पहुंचाए जाएं। इसके अंतर्गत, विभिन्न थानों द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद मोबाइल आज उनके स्वामियों को हैंडओवर किए गए हैं। पिछले माह के 132 मोबाइल में से भी 6 मोबाइल उनके मालिकों ने प्राप्त किए, शेष 126 मोबाइल जो किसी कारणवश नहीं ले जा पा रहे हैं, उनके घर घर जाकर पुलिस ...
जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक–कार की टक्कर में छह महिलाओं की मौत

जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक–कार की टक्कर में छह महिलाओं की मौत

राष्ट्रीय
सीकर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले में बुधवार शाम सड़क हादसे में छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फतेहपुर के हरसवा गांव के पास शाम बाद हुआ। पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार के बीच आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और कार में सवार लोग उसमें बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए कार में फंसे शवों और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को फतेहपुर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अर्टिगा कार लक्ष्मणगढ़ (सीकर) से फतेहपुर की ओर आ रही थी, जबकि ट्रक स...