नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर
रायगढ़, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के थाना पुसौर पुलिस ने एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने के आरोप में फरार आरोपी को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले लगभग एक महीने से पुलिस की नजरों से बच रहा था।
पीड़ित बालिका ने 28 दिसंबर 2025 को थाना पुसौर में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ स्कूटी से स्कूल जाती थी। स्कूल जाते समय मनोज खड़िया नामक युवक उसका पीछा कर अश्लील इशारे करता रहा, जिसे उसने नजरअंदाज किया।
27 दिसंबर 2025 को जब वह अपनी सहेली के साथ बाजार जा रही थी, तब आरोपी ने उनके पास आकर मोबाइल नंबर मांगा। बालिका के मना करने पर उसने उसका बायां हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। बालिका के विरोध करने पर आरोपी मौके से भाग निकला।
पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 351/2025 धारा 75(2), 78(1), 12 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आ...
