Monday, October 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पुदुचेरी

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का खतरा बढ़ा, तमिलनाडु के सात बंदरगाहों पर तीसरे नंबर का चेतावनी संकेत

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का खतरा बढ़ा, तमिलनाडु के सात बंदरगाहों पर तीसरे नंबर का चेतावनी संकेत

राष्ट्रीय
चेन्नई, 26 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण‑पूर्वी व मध्य‑पूर्वी भाग में निर्मित चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ निरंतर शक्ति बढ़ा रहा है और लगभग 15 किमी/घंटा की गति से आगे बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि 28 अक्टूबर को यह तूफ़ान तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार मध्यरात्रि तक यह गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है, इसलिए तमिलनाडु के तटीय जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सात बंदरगाहों पर तीसरे नंबर का तूफ़ान चेतावनी संकेत लगाया गया है, जबकि मछुआरों को समुद्र में जाने से रोकने के निर्देश जारी किए गये हैं। नागपट्टिनम जिले में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया। साथ ही मयिलादुथुराई, तिरुवारूर, तंजावुर, पुदुकोट्टई और रामनाथपुरम में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई। मंगलवार को नीलगिरी, कोयंबटूर, डिंडीगुल, तिरुप्पुर और...