रायगढ़ के ढिमरापुर चौक में 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, ब्रेजा कार भी जब्त
रायगढ़, 26 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने अमरजीत सिंह को 47 ग्राम अफ़ीम के साथ रविवार को गिरफ्तार किया है तथा एक ब्रेजा कार भी जब्त की है।
थाना सिटी कोतवाली के प्रभारी को 25 अक्टूबर को ही मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने ढिमरापुर चौक के पास घेराबंदी करके आरोपी को कार सहित दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से 47 ग्राम अफीम, जिसकी कीमत लगभग ₹10,000 है, तथा एक सिल्वर रंग की ब्रेजा कार (कार क्रमांक CG 13 AQ 4225), जिसकी कीमत करीब ₹8 लाख है, जब्त की गई। इस कार्रवाई में कुल ₹8.10 लाख की संपत्ति बरामद हुई।
माहिती के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ढिमरापुर चौक के पास एक युवक सिल्वर रंग की ब्रेज...
