Wednesday, November 4खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: धान गिरदावरी

बलरामपुर में राज्य स्थापना दिवस पर पटवारी ने धरने पर बैठ कर निलंबन आदेश जलाए

बलरामपुर में राज्य स्थापना दिवस पर पटवारी ने धरने पर बैठ कर निलंबन आदेश जलाए

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 03 नवंबर (हि.स.)—छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ ने पीवी ऐप की व्यावहारिक समस्याओं, वेतन विसंगति, पदोन्नति सहित लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रखा है। सोमवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जहाँ जिले में राज्योत्सव का जश्न मनाया जा रहा था, वहीं पटवारी अपनी मांगों और सरकार की कार्रवाई के विरोध में धरने पर बने रहे। इस दौरान उन्होंने शाम को निलंबन आदेशों की प्रतियाँ जलाकर विरोध व्यक्त किया। पटवारियों का कहना है कि मांगों का समाधान करने के बजाय सरकार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। शासन ने इस हड़ताल के बीच पटवारियों को काम पर लौटने का निर्देश दिया। नरेंद्र दुग्गा, संभागायुक्त, ने सरगुजा संभाग के सभी छह जिलों के एसडीएम को निर्देश दिया कि धरने पर पड़े पटवारियों को नोटिस जारी कर तत्काल कर्तव्य पर उपस्थित हों। यदि निर्धारित तिथि पर मुख्यालय...