तातापानी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, दर्शकों ने झूम उठी रितेश पांडेय-डिंपल सिंह की जोड़ी पर
बलरामपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव 2026 का शुक्रशार की देर रात भव्य और यादगार समापन हुआ। समापन संध्या पर भोजपुरी संगीत और नृत्य का ऐसा रंग चढ़ा कि हजारों दर्शक देर रात तक झूमते रहे। भोजपुरी स्टार गायक रितेश पांडेय, चर्चित अदाकारा डिंपल सिंह, गायिका खुशी कक्कड़ और उनकी टीम की शानदार प्रस्तुतियों ने महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया।
तातापानी महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शिखर देखने को मिला। मंच पर जैसे ही भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडेय और डिंपल सिंह की जोड़ी उतरी, माहौल पूरी तरह बदल गया। दोनों की जुगलबंदी ने दर्शकों को अपनी सीटों से खड़े होकर थिरकने पर मजबूर कर दिया। कई दर्शक तो उत्साह में कुर्सियों के ऊपर खड़े होकर तालियां बजाते और नाचते नजर आए।
रितेश पांडेय ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट भोजपुरी गीतों ...






