Friday, November 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: जीआईसी

रेजर-पे को सेबी की मंजूरी, आईपीओ के जरिए जुटाएंगे 5,500‑6,500 करोड़

रेजर-पे को सेबी की मंजूरी, आईपीओ के जरिए जुटाएंगे 5,500‑6,500 करोड़

आर्थिक
नई दिल्ली, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। देश की प्रमुख फिनटेक स्टार्ट‑अप रेजर-पे को अपने पहले सार्वजनिक इश्यू (आईपीओ) के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी की हरी झंडी मिल गई है। कंपनी इस इश्यू के माध्यम से 5,500 करोड़ रुपये से 6,500 करोड़ रुपये तक की पूँजी जुटाने की योजना बना रही है। रेजर‑पे ने जून 2026 में कॉन्फिडेंशियल प्री‑फाइलिंग रूट के तहत गुप्त रूप से सेबी को दस्तावेज़ जमा कराए थे, जिससे संवेदनशील वित्तीय जानकारी को सार्वजनिक किए बिना आईपीओ की शुरुआती प्रक्रिया पूरी की जा सके। इस इश्यू के जरिए कंपनी का लक्ष्य लगभग 500 करोड़ डॉलर यानी लगभग 49,000 से 50,000 करोड़ रुपये का वैल्यूएशन हासिल करना है। यह मूल्यांकन कंपनी के पिछले मूल्यांकन से थोड़ा कम है; 2021 के एक फंडिंग राउंड में रेजर‑पे को 750 करोड़ डॉलर का वैल्यूएशन मिला था। कंपनी की स्थापना 2014 में आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र हर्षिल माथुर औ...