Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: जागरूकता

लव जिहाद को रोकने के लिए वार्ड स्तर पर महिला नेटवर्क बनाएगी हिंदू उत्सव समिति

लव जिहाद को रोकने के लिए वार्ड स्तर पर महिला नेटवर्क बनाएगी हिंदू उत्सव समिति

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदू उत्सव समिति ने लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से वार्ड और मोहल्ला स्तर पर महिला सदस्यों का संगठित नेटवर्क तैयार करने की रणनीति बनाई है। सोमवार से इसकी शुरूआत भी हो गई है। समिति का कहना है कि अब उसका कार्य केवल पर्व-त्योहारों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज और परिवार की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर निरंतर जमीनी स्तर पर हस्तक्षेप किया जाएगा। समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने सोमवार को बताया कि संगठन का मानना है कि जब समाज और परिवार सुरक्षित होंगे, तभी उत्सवों का वास्तविक अर्थ रहेगा। इसी सोच के तहत महिलाओं को अभियान की केंद्रीय भूमिका सौंपी जा रही है। तिवारी के अनुसार हर वार्ड और मोहल्ले में युवक-युवतियों की संयुक्त टीमें बनाई जाएंगी, जिनमें महिलाओं की भूमिका प्रमुख होगी। महिला सदस्य घर-घर जाकर माताओं, बहनों और...
जांजगीर में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का भव्य समापन, विजेताओं को मिला सम्मान

जांजगीर में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का भव्य समापन, विजेताओं को मिला सम्मान

छत्तीसगढ़, राज्य
जांजगीर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जांजगीर-चांपा जिले में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन कार्यक्रम आज शनिवार को ऑडिटोरियम हॉल, जांजगीर में आयोजित किया गया। पूरे माह यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनसे आम नागरिकों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। समापन कार्यक्रम के अवसर पर सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन (अच्छे मददगार) नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, सड़क सुरक्षा मितानों को मेडिकल किट प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। सड़क सुरक्षा माह के तहत स्कूली बच्चों के लि...
बलरामपुर में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बलरामपुर में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिला कार्यक्रम अधिकारी विस्मिता पाटले के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाइवलीहूड कॉलेज, बलरामपुर में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि और सरपंच शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सरपंचों को बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को लैंगिक समानता, 181 सखी वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पॉक्सो अधिनियम, साइबर अपराध, बाल श्रम, बाल विवाह तथा गुड टच–बैड टच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। इस मौके पर विभागीय योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई, जिससे बालिकाओं एवं समाज में उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ी। कार्यक्रम में ग्राम पंच...
धरमजयगढ़़ में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव में विद्युत प्रगति का उत्सव

धरमजयगढ़़ में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव में विद्युत प्रगति का उत्सव

छत्तीसगढ़, राज्य
धरमजयगढ़़, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर रायगढ़ जिले के विद्युत विभाग, सहायक यंत्री कार्यालय धर्मजयगढ़ द्वारा एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने विकास, जनजागरण और सम्मान की त्रिवेणी को एक साथ साकार किया। यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि विद्युत प्रगति की यात्रा का साक्ष्य बन गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष जगन्नाथ यादव, महेश चैनानी, टीकाराम भाई पटेल, भरत लाल साहू, विकास शुक्ला तथा जगदीश सरकार, विकास अधिकारी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष ऊँचाई प्रदान की। इस अवसर पर विद्युत विभाग की उपलब्धियों को संजोए हुए पुस्तक “विद्युत विकास का सफरनामा” का विधिवत विमोचन किया गया। पुस्तक में क्षेत्र में विद्युत सेवाओं के विस्तार, तकनीकी सुधार और उपभोक्ता सुविधाओं के क्रमिक विकास का विस्...
आदिवासी समाज का संगठन और शिक्षा पर जोर : अंगिरा ध्रुव

आदिवासी समाज का संगठन और शिक्षा पर जोर : अंगिरा ध्रुव

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। डोंगेश्वर घाट परिसर स्थित आदिवासी भवन में शनिवार को आदिवासी ध्रुव गोंड समाज, देवपुर परिक्षेत्र का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन में देवपुर परिक्षेत्र के पाँच पाली एवं 34 गांवों से आए समाज प्रमुखों, पदाधिकारियों एवं समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने समाज को संगठित होकर शिक्षा और सामाजिक जागरूकता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का समय शिक्षा, संगठन व जागरूकता का है। समाज की वास्तविक प्रगति के लिए बेटों के साथ बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। समाज संरक्षक जीवराखन मरई ने कहा कि आने वाला समय आदिवासी समाज के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। संवैधानिक अधिकारों और रोजगार से जुड़ी संभावनाओं में कमी आ रही है, ऐसे में समाज को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना ह...
मकर संक्रांति पर पतंग उत्सव सुरक्षित और पारंपरिक रूप से मनाने की अपील : मुख्यमंत्री साय

मकर संक्रांति पर पतंग उत्सव सुरक्षित और पारंपरिक रूप से मनाने की अपील : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मकर संक्रांति के अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे पतंगों के इस उल्लासपूर्ण पर्व को सुरक्षित, जिम्मेदार और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहार के आस-पास चीनी मांझा से होने वाली दुर्घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं, इसलिए इसका प्रयोग पूरी तरह से वर्जित है। मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि चीनी मांझा प्रतिबंधित है और इसका उपयोग न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह आमजन, पक्षियों और राहगीरों के लिए भी एक गंभीर खतरा बनता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराया जाए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री साय ने निर्देशित किया कि चीनी मांझा के खिलाफ व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि नागरिकों को इसके खतरों और कानूनी प्रावधान...
मप्र में उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार की घोषणा

मप्र में उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार की घोषणा

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News विश्‍व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च 2026 के अवसर पर, उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों एवं व्यक्तियों को राज्य एवं संभाग स्तरीय पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने बताया कि पुरस्कारों के लिए संगठनों एवं व्यक्तियों का चयन 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025 तक की अवधि में की गई गतिविधियों के आधार पर किया जाएगा। राज्य स्तरीय पुरस्कारों में तीन पुरस्कार होंगे: - प्रथम पुरस्कार: ₹1,11,000 - द्वितीय पुरस्कार: ₹51,000 - तृतीय पुरस्कार: ₹25,000 संभागों में भी पुरस्कार दिए जाएंगे: - प्रथम पुरस्कार: ₹21,000 - द्वितीय पुरस्कार: ₹11,000 - तृतीय पुरस्क...