मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम जारी, कई जिलों में पारा 5 डिग्री से नीचे, वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बारिश की संभावना
भोपाल, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं की वजह से ठंड का असर बढ़ गया है। राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। नवंबर-दिसंबर के बाद जनवरी में भी ठंड के पुराने रिकॉर्ड टूटते नजर आ रहे हैं। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में सर्द हवाओं की वजह से रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। शहडोल और कटनी में पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जबकि ग्वालियर और भोपाल में भी रातें कड़ाके की ठंड से प्रभावित हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, 16 जनवरी से हिमालयी क्षेत्र में एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 3 से 4 दिन बाद मध्य प्रदेश में मावठा यानी बारिश होने की संभावना है। फिलहाल पश्चिमी हिस्से के पास से एक ट्रफ गुजर रही है, लेकिन उसका सीधा असर प्रदेश पर नहीं पड़ रहा है। वेस्टर्न डिस्टरब...


