Tuesday, October 27खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: [चक्काजाम

कोरबा में ग्रामीणों ने चक्काजाम किया, SECL और PWD पर धूल-भरी सड़क के लिये नाराज़गी

कोरबा में ग्रामीणों ने चक्काजाम किया, SECL और PWD पर धूल-भरी सड़क के लिये नाराज़गी

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 16 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लंबे समय से जर्जर सड़कों और वाहनों के चलने पर उठती धूल की समस्या से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार को सड़क पर दिखाई दिया। सुतर्रा‑बांकीमोंगरा‑कटघोरा बाईपास पर चक्काजाम के साथ विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ, जिसमें लखनपुर और आसपास के गांवों के ग्रामीण शामिल थे। शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे, ग्रामीणों ने सड़क पर धरने पर बैठकर सड़क की तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान हेतु प्रशासन से लिखित आश्वासन की मांग की। उनका कहना है कि इस बाईपास की हालत इतनी खराब है कि वाहनों की आवाजाही से बड़ी मात्रा में धूल उड़ती है, जिससे राहगीर, वाहन चालकों और आसपास के रहवासियों को लगातार परेशानी हो रही है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह धूल का गुबार एक बड़ी बाधा बन गया है। ग्रामीणों ने SECL और PWD पर सड़क की बुरी हालत को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। ...
टीकमगढ़ में पशु क्रूरता पर एफआईआर, इलाके में तनाव

टीकमगढ़ में पशु क्रूरता पर एफआईआर, इलाके में तनाव

मध्य प्रदेश, राज्य
टीकमगढ़, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ शहर के बैकुंठी मोहल्ले में पशु क्रूरता का एक गंभीर मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया है। यहाँ एक पशुपालक ने मृत बछड़े का सिर काटकर गोशाला की दीवार पर टांग दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और कुछ समय के लिए चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर हालात को संभाला और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, बैकुंठी मोहल्ले में रहने वाला सतेंद्र यादव दुग्ध व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। कुछ दिन पहले उसकी गाय के बछड़े की बीमारी के कारण मौत हो गई थी, जिसके बाद गाय ने दूध देना बंद कर दिया। सतेंद्र ने सोमवार को बछड़े का सिर काटकर उसमें भूसा भर दिया, धड़ को फेंक दिया और सिर को गाय के सामने लटका दिया ताकि गाय को यह लगे कि उसका बच्चा वहीं है और वह फिर से दूध देने लगे। जब पड...
कवर्धा में किसानों ने गन्ने की कीमत और धान खरीद की मांग को लेकर चक्काजाम किया

कवर्धा में किसानों ने गन्ने की कीमत और धान खरीद की मांग को लेकर चक्काजाम किया

छत्तीसगढ़, राज्य
कवर्धा, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गन्ने की कीमत में वृद्धि और धान खरीद की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर, भारतीय किसान संघ ने आज सोमवार को कवर्धा-मुंगेली नेशनल हाईवे 130 ए मुख्य मार्ग में पंडरिया के पास चक्काजाम कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने यातायात व्यवस्था को संभालने का प्रयास किया। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष डोमन चंद्रवंशी ने एवं पदाधिकारियों ने बताया कि शक्कर कारखाने में गन्ने की कीमत पिछले पांच वर्षों से नहीं बढ़ाई गई है, जबकि बाहरी बाजार और अन्य निजी शुगर मिलों में गन्ने का दाम 500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच चुका है। बावजूद इसके स्थानीय किसानों को पुरानी दरों पर ही गन्ना बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। क...
केरा हसदेव नदी पुल पर चक्काजाम के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

केरा हसदेव नदी पुल पर चक्काजाम के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

छत्तीसगढ़, राज्य
जांजगीर-चाम्पा, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जांजगीर-चाम्पा जिले में कानून व्यवस्था को बाधित करने के मामले में पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए चक्का जाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम केरा में हसदेव नदी पुल के पास आवागमन अवरुद्ध करने वाले लोगों के विरुद्ध आज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार, 29 जनवरी 2026 को ग्राम मोहतरा के निवासियों ने गांव में भारी मात्रा में राखड़ डंपिंग किए जाने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राखड़ उड़ने से क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने केरा रोड स्थित हसदेव नदी पुल के पास सड़क को चारों ओर से घेरकर बैठते हुए आवागमन पूरी तरह से बाधित कर दिया। चक्का जाम के दौरान राहगीरों और वाहनों को रोक ...