Thursday, November 5खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: गंगरेल बांध

डेढ़ करोड़ रुपये से संवरेगा ठेमली आइलैंड, नई पर्यटन सुविधाओं का आगमन

डेढ़ करोड़ रुपये से संवरेगा ठेमली आइलैंड, नई पर्यटन सुविधाओं का आगमन

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। गंगरेल बांध के पास स्थित ठेमली आइलैंड अब पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस उद्देश्य से शासन द्वारा डेढ़ करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे द्वीप पर आवश्यक पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी और पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य के बीच अधिक समय बिता सकेंगे। महापौर रामू रोहरा ने बताया कि धमतरी जिले में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। गंगरेल बांध और आसपास का प्राकृतिक दृश्य पहले से ही यात्रियों को आकर्षित करता आया है, और ठेमली आइलैंड अपनी शांति व सुंदरता के कारण प्रमुख पर्यटन केंद्र बन रहा है। हालांकि, पहले यहाँ ठहरने की उचित व्यवस्था न होने के कारण पर्यटक इच्छानुसार अधिक समय नहीं बिता पाए थे। इस समस्या के समाधान के लिये पहले भी इस स्थल को एक करोड़ रुपये की सहायता मिली थी। अब अतिरिक्त डेढ़ करोड़ रुपये की मंजूरी मिल...