Saturday, November 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: खनन प्रभावित क्षेत्र

राज्यपाल ने निर्देश दिए, डीएमएफ कार्ययोजना में पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को प्राथमिकता

राज्यपाल ने निर्देश दिए, डीएमएफ कार्ययोजना में पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को प्राथमिकता

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 07 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। राज्यपाल रमेन डेका ने आज एक बैठक में कहा कि जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) की उपलब्ध राशि का प्रयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास और वहाँ के निवासियों के जीवन स्तर में सुधार के लिए किया जाना चाहिए। इसके अंतर्गत पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करना पहली प्राथमिकता होगी, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सतत विकास के लिये पर्यावरण संरक्षण आवश्यक है और इसके लिए सुनियोजित कार्ययोजना तैयार करने के साथ ही पर्यावरणविदों का सहयोग लेना ज़रूरी है। राज्यपाल ने गुरुवार को लोक भवन में डीएमएफ की गतिविधियों, खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों तथा आगामी पाँच वर्षों की कार्ययोजना पर आयोजित बैठक में संबोधित करते हुए कम से कम दो वर्ष का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ज़ोर दिया कि खनन प्रभावित...