Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: कृषि

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने सरकार का पक्ष रखा

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने सरकार का पक्ष रखा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर मंगलवार को राज्यसभा में विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया और चर्चा की मांग करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। हंगामे के बीच राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द इस ट्रेड डील के सभी बिंदुओं पर स्वयं विस्तृत बयान जारी करेगी और सरकार इस पर चर्चा के लिए भी तैयार है। नड्डा ने खासकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चर्चा की मांग का उनका तरीका गैर-जिम्मेदाराना है और लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जब सरकार खुद ही सदन में पूरी जानकारी देने को तैयार है, तब नारेबाजी और व्यवधान लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से टैरिफ में कटौती की जानकारी दी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस विषय ...
राजग संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन

राजग संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संसदीय दल की बैठक मंगलवार को हुई, जिसमें सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत-यूरोपीय संघ से हुए व्यापार समझौते के एक सप्ताह भीतर अमेरिका से समझौता होने पर अभिनंदन किया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के नए अध्यक्ष नितिन नवीन का भी स्वागत किया गया। इस बैठक में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं और सांसदों ने भाग लिया। सांसदों ने इस दौरान कल हुए समझौते की सराहना में नारे भी लगाए। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक के बाद जानकारी साझा करते हुए कहा कि नए भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया गया और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए भारत-अमेरिका, भारत-यूरोप और अन्य देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों के लिए उनका अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि इस आध...
तकनीक एवं एआई से प्रेरित भारत के भविष्य का बजट: जितेंद्र सिंह

तकनीक एवं एआई से प्रेरित भारत के भविष्य का बजट: जितेंद्र सिंह

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि केंद्रीय बजट 2026–27 केवल एक साल का बजट नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास का रोडमैप है। यह बजट तकनीक आधारित, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े सुधारों के माध्यम से भारत के भविष्य को आकार देगा। डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को मंत्रालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि इस बजट का पूर्ण असर समय के साथ समझ में आएगा, लेकिन इसकी सोच दूरगामी और भविष्य को ध्यान में रखकर बनाई गई है। यह बजट विकसित भारत की दिशा में अगले 25 वर्षों की मजबूत नींव रखता है। बजट का असली फायदा मध्यम वर्ग को स्वास्थ्य खर्च में लंबी अवधि की राहत के रूप में मिलेगा। उन्होंने बताया कि कैंसर, डायबिटीज और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज में घरेलू स्तर पर सस्ती दवाएं, वैक्सीन और जांच सुविधाएं उपलब्ध होने से परि...
मप्र के शहडोल जिले में बाघों की मौत, करंट लगने का शक

मप्र के शहडोल जिले में बाघों की मौत, करंट लगने का शक

राष्ट्रीय
शहडोल, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत मसिरा सर्किल में बीते 24 घंटों में दो बाघों (एक नर और एक मादा) के शव मिले हैं। जानकारी लगते ही वन विभाग ने क्षेत्र में घेराबंदी की और डॉग स्क्वाड के साथ जांच प्रारंभ की है। प्रारंभिक जांच के परिणामों के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत करंट लगने के कारण हुई हो सकती है। वन विभाग के मुताबिक, रविवार की रात को जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र से करपा बीच सर्किल मसिरा के आरएफ 382 क्षेत्र में एक बाघ का शव मिलने की सूचना मिली। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच करने लगे और सोमवार की सुबह उसी क्षेत्र में एक बाघिन का शव भी बरामद किया गया। दोनों शव एक-दूसरे के नजदीक पाए जाने से यह पुष्टि होती है कि उनकी मौत एक ही घटना में हुई है। विभाग ने कहा कि प्रारंभिक जांच और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर म...
युवाओं, महिलाओं और गरीबों के लिए विशेष बजट: योगी आदित्यनाथ

युवाओं, महिलाओं और गरीबों के लिए विशेष बजट: योगी आदित्यनाथ

राष्ट्रीय
लखनऊ, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट के संदर्भ में सोमवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री योगी ने अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस दूरदर्शी बजट के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि देश ने पिछले साढ़े 11 वर्षों में जो यात्रा तय की है, आज उसी का परिणाम है कि 25 करोड़ से अधिक आबादी गरीबी से बाहर निकलकर भारत के विकास में योगदान दे रही है। जब नीति स्पष्ट होती है और नियत साफ होती है, तभी ऐसे परिणाम आते हैं। आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीएम योगी ने कहा कि मोदी का हमेशा जोर रहा है कि हमें अपने अधिकारों पर ही नहीं बल्कि कर्तव्यों पर भी ध्यान देना चाहिए। समाज और राष्ट्र के प्रति हर नागरिक का क...
ओलावृष्टि के कारण फसल क्षति का त्वरित आकलन करने के निर्देश

ओलावृष्टि के कारण फसल क्षति का त्वरित आकलन करने के निर्देश

मध्य प्रदेश, राज्य
मंदसौर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्‍य प्रदेश के मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सुशासन भवन में आयोजित साप्ताहिक अंतरविभागीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिले में ओलावृष्टि, समग्र विकास, कृषि सुदृढ़ीकरण और जनकल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने मल्हारगढ़ क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का त्वरित आकलन कर कृषि एवं राजस्व विभाग को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को समय पर सहायता मिल सके। वर्ष 2026 को कृषि वर्ष घोषित किए जाने के मद्देनजर कृषि विभाग को वार्षिक कार्ययोजना का कैलेंडर तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में फसलों के विपणन, निर्यात, उत्पादन गुणवत्ता, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा, माइ...
कवर्धा में किसानों ने गन्ने की कीमत और धान खरीद की मांग को लेकर चक्काजाम किया

कवर्धा में किसानों ने गन्ने की कीमत और धान खरीद की मांग को लेकर चक्काजाम किया

छत्तीसगढ़, राज्य
कवर्धा, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गन्ने की कीमत में वृद्धि और धान खरीद की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर, भारतीय किसान संघ ने आज सोमवार को कवर्धा-मुंगेली नेशनल हाईवे 130 ए मुख्य मार्ग में पंडरिया के पास चक्काजाम कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने यातायात व्यवस्था को संभालने का प्रयास किया। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष डोमन चंद्रवंशी ने एवं पदाधिकारियों ने बताया कि शक्कर कारखाने में गन्ने की कीमत पिछले पांच वर्षों से नहीं बढ़ाई गई है, जबकि बाहरी बाजार और अन्य निजी शुगर मिलों में गन्ने का दाम 500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच चुका है। बावजूद इसके स्थानीय किसानों को पुरानी दरों पर ही गन्ना बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। क...
भारत के केंद्रीय बजट का नेपाल पर पड़ने वाला प्रभाव

भारत के केंद्रीय बजट का नेपाल पर पड़ने वाला प्रभाव

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत का केंद्रीय बजट रविवार को पेश किया गया है, जिसका नेपाल पर गहरा प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि दोनों देशों के बीच आर्थिक और भौगोलिक संबंध मजबूत हैं। बजट के विभिन्न प्रावधान नेपाल के लाभ के लिए भी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। बजट में बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बढ़े हुए निवेश की घोषणा की गई है, जिसमें नेपाल की पूर्वी सीमा से जुड़े सिलीगुड़ी तक एक हाई-स्पीड रेल बनाने का निर्णय शामिल है। वाराणसी–सिलीगुड़ी रेल कॉरिडोर के विस्तार से नेपाल और भारत के बीच परिवहन और ढुलाई में तेजी आने की उम्मीद है। इसके अलावा, 20 नए राष्ट्रीय जलमार्गों और अतिरिक्त डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण से नेपाल के आयात–निर्यात की लागत में कमी आ सकती है। बजट में व्यापार सहजीकरण और ई-कॉमर्स को भी बढ़ावा देने के लिए कूरियर से होने वाले निर्यात पर 10 लाख रुपये की सीमा को समाप्त किया गय...
वित्तमंत्री का बजट भाषण: किसानों, एससी-एसटी, युवाओं और महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं

वित्तमंत्री का बजट भाषण: किसानों, एससी-एसटी, युवाओं और महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं

ब्रेकिंग न्यूज़
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में स्पष्ट किया कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि किसानों, अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों, युवाओं, महिलाओं, और गरीबों को लाभ मिलता रहे।
छत्तीसगढ़ के कृषि विकास के लिए विशेष नीति बनाएगी केंद्र सरकार: शिवराज सिंह

छत्तीसगढ़ के कृषि विकास के लिए विशेष नीति बनाएगी केंद्र सरकार: शिवराज सिंह

राष्ट्रीय
रायपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ को कृषि के क्षेत्र में उन्नत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों और राज्य सरकार के अधिकारियों की टीम अगले एक हफ्ते में छत्तीसगढ़ के एग्रोक्लाइमेट के अनुरूप विशेष नीति बनाएगी। शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय महानदी भवन में कृषि विभाग के कामकाज की उच्च स्तरीय समीक्षा की, जिसमें उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम, मुख्य सचिव विकासशील, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में, उन्होंने संज्ञान लिया कि प्रदेश में फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने की आवश्यकता है ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो। उन्होंने छोटे जोत वाले किसानों को पशुपालन, मत्स्यपालन और वानिकी जैसी सहायक गतिविधियों को बढ़ाव...