शराब के नशे में स्कूल पहुंचने वाले प्रधानाध्यापक को शिक्षा विभाग ने निलंबित किया
कांकेर, 05 नवंबर (हिन्दुस्तान समाचार)। जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड की मंगहूर प्राथमिक शाला में प्रधानाध्यापक अशोक बेलसरिया के शराब के नशे में विद्यालय में उपस्थित होने की सूचना मिलने के बाद आज गुरुवार को शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार को अशोक बेलसरिया कथित तौर पर शराब के नशे में स्कूल पहुँचे, जिसके बाद बड़गांव पुलिस थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई।
शिकायत के बाद प्रधानाध्यापक को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा गया और सिविल अस्पताल पखांजूर की रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि वे सरकारी कार्यकाल के दौरान शराब के नशे में पाए गए। इस प्रकार की स्थिति को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों के विरुद्ध माना गया।
जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर ने निलंबन का प्रस्ताव तैयार किया और शिक्षा संभाग बस्तर के संयुक्त संचालक ने इसे मंजूर कर प्रथम दृष्टया दोषी ...
