Saturday, November 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: कार्तिक मास

उज्जैन: रजत ओम‑बिल्वपत्र‑रुद्राक्ष के अलंकरण में सजा महाकाल, भस्म आरती में महानिर्वाणी अखाड़े ने अर्पित की भस्म

उज्जैन: रजत ओम‑बिल्वपत्र‑रुद्राक्ष के अलंकरण में सजा महाकाल, भस्म आरती में महानिर्वाणी अखाड़े ने अर्पित की भस्म

मध्य प्रदेश, राज्य
उज्जैन, 07 नवंबर (हिंदी समाचार)। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के भगवान महाकाल की भस्म आरती विशेष श्रृंगार के साथ संपन्न हुई। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर सुबह ४ बजे मंदिर के पट खोले गए और गर्भगृह में विराजित देवी‑देवताओं की पूजा के बाद महाकाल का जलाभिषेक किया गया। अभिषेक में दूध, दही, घी, शहद, शक्कर और फलों के रस से तैयार पंचामृत का उपयोग किया गया और विधि‑विधान के अनुसार पूजन किया गया। पूजन के प्रारम्भ में प्रथम घंटाल बजाकर भगवान को हरिओम का जल अर्पित किया गया। तत्पश्चात बाबा महाकाल को आकर्षक श्रृंगार दिया गया। ज्योतिर्लिंग को रजत ओम, बिल्वपत्र के मुकुट और रुद्राक्ष की माला से सुशोभित किया गया। भगवान के मस्तक पर त्रिपुंड और त्रिशूल सजाए गए, साथ ही डमरू, शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाल तथा सुगंधित पुष्पों की मालाएँ अर्पित की ग...