Thursday, November 5खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

निवेश के दावों पर सवाल, 230 करोड़ पर श्वेतपत्र मांगते हुए जीतू पटवारी

निवेश के दावों पर सवाल, 230 करोड़ पर श्वेतपत्र मांगते हुए जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में 30.77 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के दावों के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर निवेश की वास्तविक स्थिति और सरकारी खर्च का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की। पटवारी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में इस आंकड़े को प्रस्तुत किया था। सरकार ने इसे उपलब्धि के रूप में प्रचारित किया, परंतु अब स्पष्ट होना चाहिए कि इनमें से कितना निवेश वास्तव में प्रदेश में आया और कितनी परियोजनाएँ जमीन पर उतरीं। पत्र में मार्च 2024 से नवंबर 2025 के बीच निवेश आकर्षित करने और प्रचार-प्रसार पर लगभग 230 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का उल्लेख है। इनमें 186.64 करोड़ निवेश सम्मेलनों पर, 34 करोड़ तीन विदेश यात्राओं पर, 9.05 करोड़ नौ शहरों में आयोजित बैठकों पर, और 82 करोड़ भोपाल में...