Tuesday, November 3खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: उज्ज्वला योजना

बलरामपुर राज्योत्सव में विकास व लोकसंस्कृति का संगम, योजनाओं के लाभ से रंगीन सांस्कृतिक कार्यक्रम

बलरामपुर राज्योत्सव में विकास व लोकसंस्कृति का संगम, योजनाओं के लाभ से रंगीन सांस्कृतिक कार्यक्रम

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 03 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को हाई स्कूल मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का थीम सशक्त नारी, युवा उड़ान था, और इसमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, जिले की उपलब्धियों और विकास कार्यों को विभागीय स्टॉलों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को रंगीन लोककला और परंपराओं के संगम के रूप में सुसज्जित किया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में सरगुजा सांसद चिन्तामणि महाराज ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ी में जय जोहार के साथ लोगों का अभिवादन किया और कहा, “राज्य अपनी स्थापना के 26 वर्ष पूरे कर चुका है और इस वर्ष का आयोजन ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की थीम पर आधारित है।” उन्होंने बेटियों के विद्यालय के मैदान को इस थीम का प्रतीक बताया, जहाँ से शिक्षा प्राप्त कर निकलने वाली ...
कच्चे घर से पक्के घर तक: प्रधानमंत्री आवास योजना से हेमंत सिंह का सपना साकार

कच्चे घर से पक्के घर तक: प्रधानमंत्री आवास योजना से हेमंत सिंह का सपना साकार

छत्तीसगढ़, राज्य
जांजगीर-चांपा, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। विकासखण्ड अकलतरा की ग्राम पंचायत चंदनियां के निवासी हेमंत सिंह के लिए पक्का मकान कभी एक सपना हुआ करता था। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण हेमंत सिंह खपरे और टीन की छत वाले कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे। आर्थिक अभाव के कारण न तो वे घर की मरम्मत करा पा रहे थे और न ही छप्पर या टीन बदलने की स्थिति में थे। बरसात के दिनों में उनका परिवार भारी कठिनाइयों का सामना करता था। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने उनके जीवन में आशा की नई किरण जगाई। वर्ष 2024-25 में शासन द्वारा उनका चयन कर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 1.20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में आबंटित की गई, जिससे उन्हें अपने पक्के मकान के निर्माण का अवसर प्राप्त हुआ। स्वीकृत राशि प्राप्त होने के पश्चात हितग्राही हेमंत सिंह द्वारा आवास निर्माण कार्य पूर...
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से साकार हुआ रमेश कुमार खटकर का सपना

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से साकार हुआ रमेश कुमार खटकर का सपना

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा/जांजगीर-चांपा, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मेंहदी निवासी रमेश कुमार खटकर एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। सीमित संसाधनों, अनिश्चित आय और रोज़मर्रा की आवश्यकताओं के बीच उनका जीवन लंबे समय तक संघर्षों से भरा रहा। कच्चा मकान होने के कारण बरसात में टपकती छत, गर्मी में झुलसता घर और सर्दी में ठिठुरता परिवार हर मौसम उनके लिए एक नई चुनौती बनकर आता था। इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद खटकर ने कभी हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भरोसा बनाए रखा और निरंतर प्रयास करते रहे। इसी विश्वास और मेहनत का परिणाम यह हुआ कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 1,20,000 रुपये की राशि स्वीकृत हुई। यह सहायता केवल एक पक्का मकान नहीं थी, बल्कि वर्षों के कष्ट, असुरक्षा का समाधान था। साथ ही महात्मा गांध...
आज भारत में 33 करोड़ कनेक्शन वाला देशव्यापी एलपीजी सिस्टमः हरदीप पुरी

आज भारत में 33 करोड़ कनेक्शन वाला देशव्यापी एलपीजी सिस्टमः हरदीप पुरी

आर्थिक
नई दिल्‍ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया के जरिए भारत की स्वच्छ तरीके से खाना पकाने के पहल के सकारात्मक और व्यापक प्रभाव को रेखांकित किया। उन्‍होंने कहा कि साफ-सुथरा खाना पकाना तभी काम करता है जब इसका रेगुलर इस्तेमाल किया जाए। पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि आज भारत में 33 करोड़ कनेक्शन वाला देशव्यापी एलपीजी सिस्टम है। हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर भारत की क्लीन कुकिंग पहलों के बड़े बदलाव लाने वाले असर पर बात की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस योजना की असली सफलता सिर्फ दिए गए कनेक्शन की संख्या में नहीं बल्कि लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) के रेगुलर इस्तेमाल में है। मंत्री ने बताया कि देश में इस समय एक विशाल राष्ट्रीय एलपीजी नेटवर्क संचालित हो रहा है, जिसके तहत करीब 33 करोड़ एलपीजी कनेक्शन मौजूद हैं...