मध्य प्रदेश अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में छह प्रमुख एमओयू पर हस्ताक्षर
मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार को आयोजित अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा शहरी अधोसंरचनात्मक विकास, जल प्रदाय एवं सीवरेज सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और सतत शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए छः महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया।
कॉन्लेव में उज्जैन मंदिर सर्किट को समृद्ध, सुगम एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से उज्जैन विकास प्राधिकरण और इंडियन ओवरसीज बैंक के बीच ₹643.39 करोड़ का बैंक ऋण व्यवस्था, इंदौर में जल प्रदाय एवं सीवरेज परियोजनाओं के लिए इंदौर नगर निगम और बैंक ऑफ इंडिया के बीच ₹1,320.42 करोड़ का ऋण अनुबंध तथा रीवा में जल प्रदाय योजना के क्रियान्वयन हेतु रीवा नगर निगम और एचडीएफसी बैंक के बीच ₹50 करोड़ की वित्तीय व्यवस्था के समझौते हुए। इन तीनों परियोजनाओं के लिए कुल ₹2,013.81 करोड़ रुपये की वित्तीय व...

