Monday, June 8खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: आत्मनिर्भरता

भागलपुर की रेखा दीदी ने 30 महिलाओं की किस्मत बदली, जीविका से मिली आत्मनिर्भरता

भागलपुर की रेखा दीदी ने 30 महिलाओं की किस्मत बदली, जीविका से मिली आत्मनिर्भरता

विशेष समाचार
पटना, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा बिहार न केवल विकास की नई गाथा लिख रहा है, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी अनेकों प्रेरक कहानियां रच रहा है। भागलपुर जिले के आकांक्षी प्रखंड पीरपैंती की प्यालपुर पंचायत, गोकुल मथुरा निवासी रेखा देवी, जो जीविका के दम पर दर्जनों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर पूरे इलाके में 'रोजगार देने वाली दीदी' के नाम से मशहूर हैं। कभी रेखा के पति गुजरात में मजदूरी करते थे, जिससे घर चलाना बहुत मुश्किल था। बिना छत का घर, दो जून की रोटी के लिए जद्दोजहद, फिर भी हिम्मत नहीं हारी। जीविका से प्रेरित होकर गांव में ही स्वयं सहायता समूह बनाया, खुद उसकी नेतृत्वकर्ता बनीं और महिलाओं को जोड़ने लगीं। नीतीश सरकार की जीविका योजना ने रेखा दीदी जैसे लाखों महिलाओं को पंख दिए हैं। अब तक रेखा दीदी ने करीब 30 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। पीएमएफ...
महतारी वंदन योजना से बनी आर्थिक रूप से सशक्त महिलाएं: भगवती रात्रे की प्रेरणादायक कहानी

महतारी वंदन योजना से बनी आर्थिक रूप से सशक्त महिलाएं: भगवती रात्रे की प्रेरणादायक कहानी

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। महतारी वंदन योजना ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं के जीवन में आशा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया उजाला लाया है। इस योजना की सफलता का प्रेरणादायी उदाहरण सारंगढ़ जिला के बरमकेला विकासखंड की निवासी भगवती रात्रे हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी साहस, सूझबूझ और मेहनत से अपने परिवार को संभालने का संकल्प लिया। भगवती रात्रे के परिवार में वे स्वयं, उनके पति और तीन वर्ष की छोटी बेटी हैं। विवाह के बाद पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उन्हें ससुराल से अलग रहना पड़ा। परिवार की संपूर्ण जिम्मेदारी उनके पति पर थी, जो मजदूरी कर किसी तरह घर का खर्च चलाते थे। दुर्भाग्यवश एक गंभीर दुर्घटना में उनके पति काम करने में असमर्थ हो गए। इसके बाद इलाज, घर के दैनिक खर्च और मासूम बच्ची की जरूरतों ने परिवार को गहरे आर्थिक संकट में डाल दिया। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में महतारी वंदन योजना भगवती...
आत्मनिर्भरता: राष्ट्र निर्माण का आधार – प्रधानमंत्री मोदी

आत्मनिर्भरता: राष्ट्र निर्माण का आधार – प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को आत्मनिर्भरता को राष्ट्र निर्माण का मूल आधार बताते हुए कहा कि आत्मनिर्भरता वह दीपक है, जो आत्मसम्मान और सामर्थ्य का मार्ग दिखाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार का केंद्रीय बजट देश के युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए संस्कृत का एक सुभाषित भी उद्धृत किया, “नाम्भोधिरर्थितामेति सदाम्भोभिश्च पूर्यते। आत्मा तु पात्रतां नेयः पात्रमायान्ति सम्पदः॥” प्रधानमंत्री ने इस सुभाषित के माध्यम से यह संदेश दिया कि संपदा और अवसर उसी के पास आते हैं, जो स्वयं को योग्य बनाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और बजट प्रावधानों का उद्देश्य युवाओं में क्षमता विकास, नवाचार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।...
छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना को मिले दो साल, महिलाओं में आई नई आत्मनिर्भरता

छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना को मिले दो साल, महिलाओं में आई नई आत्मनिर्भरता

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना ने अब तक दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह योजना केवल हर महीने मिलने वाली राशि तक सीमित नहीं है, बल्कि आज यह आत्मसम्मान, विश्वास और आत्मनिर्भरता का आधार बन चुकी है। योजना की शुरुआत 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहली किस्त जारी करने के साथ हुई थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इसे आम महिलाओं तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए इसे पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ लागू किया। 30 जनवरी...
कोरबा में 26 बालिकाओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत मिली निशुल्क साइकिल

कोरबा में 26 बालिकाओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत मिली निशुल्क साइकिल

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कोरबा के 15 ब्लॉक स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में शनिवार को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कुल 26 साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। सरकार द्वारा संचालित सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है, जिससे उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलती है और पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह बढ़ता है। इस अवसर पर शाला अध्यक्ष रामकिशोर यादव, पार्षद रामकुमार साहू, सदस्य चंद्रहास यादव, पालक प्रतिनिधि संतोष क...
महतारी वंदन योजना: सास-बहू के रिश्ते में आया नया सशक्तिकरण

महतारी वंदन योजना: सास-बहू के रिश्ते में आया नया सशक्तिकरण

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए प्रारंभ की गई महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का नया अध्याय जोड़ा है। शासन की स्पष्ट मंशा और संवेदनशील दृष्टिकोण के अनुरूप प्रतिमाह सीधे बैंक खातों में प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का संबल दिया है, जो केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित न रहकर महिलाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा और स्वावलंबन की भावना को सुदृढ़ कर रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रभाव आज ज़मीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है, जहाँ महिलाएं सशक्त बनकर परिवार और समाज में अपनी भूमिका को मजबूती से निभा रही हैं। कोरबा जिले के रामपुर क्षेत्र में निवासरत बहुरा कौशिक एवं उनकी बहू सविता कौशिक, जो गृहिणी ...
100 बेलमेटल हस्तशिल्पकारों को टूलकिट वितरण, आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम

100 बेलमेटल हस्तशिल्पकारों को टूलकिट वितरण, आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बस्तर जिला मुख्यालय में बेलमेटल (डोकरा) हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 100 बेलमेटल शिल्प कारीगरों को टूलकिट का वितरण शनिवार को किया गया। यह कार्यक्रम वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसे बस्तर शिल्प हैंडीक्राफ्ट्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित किया गया। टूलकिट वितरण से बेलमेटल शिल्प से जुड़े कारीगरों को आधुनिक एवं आवश्यक औजार प्राप्त हुए हैं, जिससे उनके कार्य में आसानी होगी, उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और आय में सुधार होगा। यह कार्यक्रम बस्तर के पारंपरिक हस्तशिल्प के संरक्षण के साथ-साथ उसे आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़ने की दिशा में एक सशक्त और सकारात्मक पहल है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बेलमेटल हस्तशिल्पकार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर ...
हिंदू होने का मर्म है विविधता में एकता और आत्मभूतेषु भाव

हिंदू होने का मर्म है विविधता में एकता और आत्मभूतेषु भाव

लेख
By: -------------- भारत एक देश होने के साथ ही एक चेतना है, एक संस्कार है, एक जीवन दृष्टि है। यह वह भूमि है जहां हजारों वर्षों से मानवता को जीने की कला सिखाई गई, जहां विविधता को शक्ति के रूप में देखा गया और जहां अंत:चेतना को ही एकता के लिए समाज की आधारशिला बनाया गया। इसी भारत के स्‍व को स्वर देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने आज जो कहा है, वह हम सभी के लिए गहन रूप से विचारणीय है। वस्‍तुत: ये भारत के अतीत, वर्तमान और भविष्य को जोड़ने वाला वैचारिक उद्घोष है। जिसमें कि उनके शब्द हर हिंदू, हर सनातनी और हर भारतवासी के भीतर यह भाव जगाते हैं कि इस राष्ट्र का चरित्र हमारे आचरण से बनता है और इसकी जिम्मेदारी हमारे कंधों पर है। डॉ. भागवत का यह कथन है कि भारत एक भौगोलिक इकाई से ऊपर एक चरित्र है, जोकि भारतीय सभ्यता के मूल स्वभाव को रेखांकित करता है। भारत की पहचान उसकी ...
सिवनी में नारी शक्ति की नई पहचान: पेट्रोल पंप से ऑटो तक आत्मनिर्भरता की कहानी

सिवनी में नारी शक्ति की नई पहचान: पेट्रोल पंप से ऑटो तक आत्मनिर्भरता की कहानी

मध्य प्रदेश, राज्य
सिवनी, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बदलते समय का चेहरा अब स्पष्ट नजर आने लगा है। कभी घर की चौखट तक सीमित मानी जाने वाली महिलाएँ अब आत्मसम्मान और मेहनत के साथ अपने जीवन को संवारने में जुटी हैं। इस जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर नारी शक्ति पूरी आत्मविश्वास के साथ पेट्रोल-डीजल भरते हुए देखी जा सकती हैं। यह उनके लिए केवळ नौकरी नहीं, बल्कि उनके परिवार के जीवन का एक मजबूत सहारा बन चुका है। सिवनी की सड़कों पर पिछले तीन महीनों से एक महिला अपने ऑटो को चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही है। कड़ी धूप, बारिश और सर्दी—हर मौसम में ये महिलाएँ मुस्कान के साथ अपनी ड्यूटी निभाती हैं। उनका कहना है कि इस काम से महिलाओं को बच्चों की पढ़ाई, घर का राशन और रोज़मर्रा की जरूरतें पूरा करने में सहारा मिल रहा है। कई महिलाओं के लिए यह नौकरी आत्मसम्मान की पहली सीढ़ी बन गई है। सुबह की पह...
बलरामपुर : सोलर ऊर्जा से रोशन हो रहे घर, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से राजपुर में दिखा बदलाव

बलरामपुर : सोलर ऊर्जा से रोशन हो रहे घर, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से राजपुर में दिखा बदलाव

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के तहत ग्रामीणों को महंगे बिजली बिलों से राहत मिल रही है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। नगर पंचायत राजपुर के निवासी राजेश वर्मा ने इस योजना के तहत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि योजना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत पंजीकरण कराया, और प्रक्रिया बेहद सरल और तेज रही। एक महीने के भीतर उनके घर में सोलर संयंत्र की स्थापना पूरी कर दी गई। राजेश वर्मा के अनुसार, इस परियोजना के लिए उन्हें केंद्र और राज्य सरकार से कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हो रही है। सब्सिडी और आसान मासिक किश्तों की सुवि...