Friday, November 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: आँचल महिला संकुल संगठन

सौर ऊर्जा से जगमगाया नारागांव, बना प्रदेश का पहला सोलर ग्राम

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के नारागांव ने स्वच्छ ऊर्जा, महिला सशक्तीकरण और सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित की है। जिले की सोलर दीदियों की निरंतर मेहनत और सामूहिक पहल के कारण यह गांव प्रदेश का पहला ऊर्जीकृत गांव बन गया है। अब गाँव के 150 से अधिक घरों की छतों पर 2 किलोवॉट के सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित हो चुके हैं, जिससे कुल मिलाकर 300 किलोवॉट विद्युत उत्पादन हो रहा है। यह उपलब्धि न केवल स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता का भी सशक्त प्रमाण है। गाँव में सौर ऊर्जा के प्रसार में सोलर दीदियों की मुख्य भूमिका रही है। इन महिलाओं ने स्थानीय परिवारों से संपर्क स्थापित कर उन्हें सौर ऊर्जा के लाभों के बारे में जानकारी दी और छतों पर सिस्टम लगवाने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं की सक्...