Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सुरक्षा

डेनमार्क और ग्रीनलैंड ने आर्कटिक में बढ़ाई सैन्य मौजूदगी, नाटो सहयोगियों के साथ अभ्यास शुरू

डेनमार्क और ग्रीनलैंड ने आर्कटिक में बढ़ाई सैन्य मौजूदगी, नाटो सहयोगियों के साथ अभ्यास शुरू

अंतरराष्ट्रीय
कोपेनहेगन/नुक, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। **डेनमार्क** और **ग्रीनलैंड** ने **आर्कटिक** क्षेत्र में अपनी सैन्य सक्रियता को और तेज कर दिया है। **ग्रीनलैंड** सरकार ने पुष्टि की है कि **डेनिश सेना** और **नाटो** के अन्य सहयोगी देशों के साथ मिलकर **ग्रीनलैंड** के भीतर और आसपास सैन्य अभ्यास किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य **आर्कटिक** क्षेत्र की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करना है। **ग्रीनलैंड** सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में कहा गया कि इन अभ्यासों का मकसद **आर्कटिक** की विशिष्ट और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सैन्य कौशल का विकास करना और क्षेत्र में ऐसी उपस्थिति सुनिश्चित करना है, जो यूरोप और **अटलांटिक** की समग्र सुरक्षा में योगदान दे। इस सैन्य तैनाती को लेकर दिन में पहले ही अटकलें तेज हो गई थीं, जब **डेनमार्क** के मीडिया में खबरें सामने आईं कि **ग्रीनलैंड** में सैनिकों की आवाजाही बढ...
प्रयागराज के माघ मेले में एक बार फिर बुधवार को आग लगी

प्रयागराज के माघ मेले में एक बार फिर बुधवार को आग लगी

ब्रेकिंग न्यूज़
प्रयागराज, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रयागराज के माघ मेले में एक बार फिर बुधवार को आग लगी, आग बुझाने के लिए आठ दमकल गाडियां पहुंचीं, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं। आग पर काबू पा लिया गया है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

राष्ट्रीय
सुकमा, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। इस वर्ष का यह सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण सुकमा जिले के गोगुंडा में हुआ है, जहां बुधवार को 29 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया। ये सभी दरभा डिवीजन के आर्म्ड कैडर के नक्सली हैं। सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने 10 आधुनिक हथियार भी जमा किए हैं, जिनमें तीन एके-47, एक एसएलआर, तीन इंसास, दो .303 रायफल और एक .30 कार्बाइन रायफल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गोगुंडा में सुरक्षा कैंप की स्थापना से क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा और विकास का वातावरण बना है। नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं, यह सरकार की ‘पूना मार्गेम’ नीति और लगातार दबाव का परिणाम है। उन्होंने शेष सक्रिय नक्सलियों से अपील की कि उनके पास अब केवल एक ही विकल्प बचा है, और वह है हिंसा छोड़कर 'पूना मार्गेम' पुनर्वास अभियान का हिस्सा बनकर सम्मानजनक जीवन जीना। ...
भारतीयों से तुरंत ईरान छोड़ने की विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

भारतीयों से तुरंत ईरान छोड़ने की विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। विदेश मंत्रालय ने परामर्श जारी कर कहा है कि ईरान में चल रहे घटनाक्रम को देखते हुए भारतीय नागरिक अगली सूचना तक वहां की यात्रा से बचें। इससे पहले 5 जनवरी को भी विदेश मंत्रालय ने इस तरह का परामर्श जारी किया था। इसी बीच भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीयों को जल्द से जल्द किसी भी माध्यम से देश से निकलने की सलाह दी है। दूतावास ने कहा, “ईरान में बदलती स्थिति को देखते हुए जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में हैं (छात्र, तीर्थयात्री, व्यापारी और पर्यटक) उन्हें वाणिज्यिक उड़ानों सहित उपलब्ध यातायात के साधनों से ईरान छोड़ने की सलाह दी जाती है। दूतावास ने सलाह देकर भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के नागरिकों से सावधानी बरतने और विरोध प्रदर्शन स्थलों से बचने को कहा है। इसके अलावा भारतीयों से अपने यात्रा डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने और सहायता के लिए भारतीय दूतावास से स...
दिबियापुर में पुलिस मुठभेड़: शातिर बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

दिबियापुर में पुलिस मुठभेड़: शातिर बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

अपराध
औरैया, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में रात्रिगश्त व पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कंचौसी की ओर से विझाई पुल के पास सामने से आ रही दो संदिग्ध बाइकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को प्रातः तीन बजे दिबियापुर थाना पुलिस की शातिर चोरों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरे को दबोच लिया गया। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार तड़के करीब तीन बजे यह मुठभेड़ दिबियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विझाई पुल के पास हुई। पुलिस को देखते ही एक बाइक सवार युवक ने अचानक पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें बाइक पर सवार शातिर बदमाश शिवम पाल पुत्र प्रमोद, निवासी थाना फफूंद, औरैया के पैर में गोली लग गई। मुठभे...
सिरसा: तीन तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख रुपये की हेरोइन बरामद

सिरसा: तीन तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख रुपये की हेरोइन बरामद

अपराध
सिरसा, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्थानीय पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए सिरसा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपए की 115 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सिरसा के पुलिस अधीक्षक **दीपक सहारण** ने बुधवार को बताया कि **सीआईए ऐलनाबाद** पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव **संतनगर** क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान गांव संतनगर की तरफ से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया, जो कि पुलिस को देखकर वापस मुडक़र भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से 101 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्कर की पहचान **बंसत सिंह** निवासी संतनगर जिला सिरसा के रूप में हुई। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने **रानियां** शहर क्षेत्र से **विक्रम सिंह** को सात ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। इसके अलावा **एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा...
उत्तरी माली में नाइजर नदी में नाव डूबी, 38 की मौत

उत्तरी माली में नाइजर नदी में नाव डूबी, 38 की मौत

अंतरराष्ट्रीय
बमाको, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तरी माली के टिम्बकटू में नाइजर नदी में एक फेरी नाव (बोट) चट्टानों से टकराकर डूब गई। इस हादसे में 38 लोगों की मृत्यु हो गई और 23 को बचा लिया गया। स्थानीय अधिकारियों और मृतकों के रिश्तेदारों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा गुरुवार को डिरे शहर में हुआ। हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या जारी नहीं की है। पूर्व नेशनल असेंबली के डिप्टी **अल्काइडी टूरे** ने 38 लोगों की मौत की पुष्टि की। अमेरिका के एबीसी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, डिरे नवासी **मूसा अग अल्मोबारक ट्राओरे** ने बताया कि उन्होंने इस हादसे में अपने परिवार के 21 सदस्यों को खो दिया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाव में किसान सवार थे और यह हादसा रात को हुआ। इस इलाके में अल-कायदा के आतंकवादियों के हमलों को रोकने के लिए सुरक...
रायसेन में चलती बस में लगी आग, टायर फटने से भड़की चिंगारी, 5 फीट ऊंची लपटें उठीं, सभी यात्री सुरक्षित

रायसेन में चलती बस में लगी आग, टायर फटने से भड़की चिंगारी, 5 फीट ऊंची लपटें उठीं, सभी यात्री सुरक्षित

मध्य प्रदेश, राज्य
रायसेन, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बम्हौरी ढाबे के पास मंगलवार देर रात सड़क पर दौड़ती यात्री बस में अचानक आग लग गई। टायर फटने से भड़की चिंगारी तेजी से फैली और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को समय रहते उतार लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी अनुसार जय भवानी ट्रेवल्स की बस इंदौर से रीवा जा रही थी। इस दौरान देर रात करीब 1.30 बजे बम्हौरी ढाबे के पास बस का टायर फटने के बाद उसमें आग भड़क गई। इसके बाद आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। टायर में आग लगने के बाद बस करीब 50 मीटर आगे रुकी। ढाबा कर्मचारियों और बस स्टाफ की त्वरित मदद से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जि...
(संशोधित) मुख्यमंत्री आज तातापानी महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

(संशोधित) मुख्यमंत्री आज तातापानी महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को बलरामपुर रामानुजगंज जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे आयोजित तातापानी महोत्सव में शामिल होंगे। रामानुजगंज जिले में लगभग एक बजे पहुंचकर कई कार्यक्रमों में भाग लेंगें और दोपहर बाद तातापानी महोत्सव का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ करेंगे। वह तातापानी में पहुंच कर सर्वप्रथम तपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिर प्रांगण में स्थित शिव की विशाल प्रतिमा का अवलोकन करने के पश्चात बच्चों के साथ पतंग उड़ाएंगे। इस दौरान वह बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को 667 करोड़ रुपए से अधिक की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री 211 विकास कार्य का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा सीएम साय मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत 200 जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। शासन की योजनाओं के लगे स्टालों का निरीक्षण करेंगे। मंचीय के कार्यक्रम के तहत जनसभा को...
गंगासागर में मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

गंगासागर में मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

राष्ट्रीय
कोलकाता, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मकर संक्रांति पर गंगासागर में आज सुबह लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। त्रेता युग में स्वर्ग से उतरी गंगा ने सागर तट पर स्थित कपिल मुनि के आश्रम के पास भस्म हुए राजा सगर के 60,000 पुत्रों को स्पर्श कर जिस शुभ मुहूर्त में मोक्ष दिया था, उसी शुभ मुहूर्त में सदियों से गंगासागर स्नान की परंपरा है। पुण्य स्नान के शुभ मुहूर्त में देश-दुनिया से पहुंचे तीर्थयात्रियों का गंगासागर में सैलाब उमड़ पड़ा है। राज्य सरकार ने अब तक कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है, लेकिन एक अंदाजा है कि करीब 15 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई है। कपिल मुनि आश्रम के महंत ज्ञान दास ने बताया है कि आज बुधवार रात 9:19 पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद पुण्य स्नान की शुरुआत होगी और यह गुरुवार दोपहर 1:20 तक जारी रहेगा। इसीलिए मूल रूप से गुरुवार स...