नीति आयोग के चौथे निर्यात तैयारी सूचकांक में महाराष्ट्र शीर्ष पर
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। नीति आयोग ने निर्यात तैयारी सूचकांक (ईपीआई) 2024 जारी किया है। आयोग के चौथे निर्यात तैयारी सूचकांक में महाराष्ट्र ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस सूची में तमिलनाडु और गुजरात क्रमश: दूसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं। यह सूचकांक भारत के 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर के माल निर्यात लक्ष्य और विकसित भारत @2047 के विजन के अनुरूप तैयार किया गया है।
सरकारी शोध संस्थान नीति आयोग की बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पंजाब का स्थान है। छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड शीर्ष स्थान पर रहा। इसके बाद जम्मू-कश्मीर, नगालैंड, दादरा एवं नगर हवेली और दमन व दीव, गोवा तथा त्रिपुरा का स्थान है। ये सूचकांक भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की निर्यात के लिए तैयारी और क्षमता का एक विस्तृत मूल्या...







