
रायपुर, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ शासन **जल संसाधन विभाग** द्वारा **बस्तर जिले** के **विकासखण्ड-लोहांडीगुड़ा** के अंतर्गत **पारापुर डायवर्सन योजना** के कार्यों के लिए **9 करोड़ 30 लाख 11 हजार रुपये** स्वीकृत किए गए हैं। योजना के अंतर्गत **350 हेक्टेयर** रूपांकित क्षेत्र में **सिंचाई सुविधा** उपलब्ध होगी। योजना के कार्यों को कराने के लिए आज **गुरुवार** को **मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग जगदलपुर** को पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।
