Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: संगीत

पानी में डूबने से हुई जुबीन गर्ग की मौत, सिंगापुर की अदालत में अहम खुलासे

पानी में डूबने से हुई जुबीन गर्ग की मौत, सिंगापुर की अदालत में अहम खुलासे

राष्ट्रीय
गुवाहाटी, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग की मौत पानी में डूबने से हुई थी। यह जानकारी सिंगापुर की एक अदालत में चल रही सुनवाई के दौरान सामने आई, जहां इस मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य उजागर किए गए। सिंगापुर पुलिस की जांच टीम ने अदालत को बताया कि समुद्र में उतरने से पहले जुबीन गर्ग ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। सुरक्षा मानकों की अनदेखी को इस हादसे का एक बड़ा कारण माना जा रहा है। सुनवाई के दौरान यह भी सामने आया कि तैराकी से पहले यॉट पर शराब पार्टी हुई थी, जिससे हादसे की परिस्थितियों और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है और आगे की सुनवाई के दौरान साक्ष्यों एवं गवाहों की जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में समुद्र में स्नान के दौरान जुबीन गर्ग की डूबने से मौत हो गई थी। इस मामले में असम पुलिस ने स...
मप्रः उज्जैन में पाँच दिवसीय ‘श्रीमहाकाल महोत्सव’ आज से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मप्रः उज्जैन में पाँच दिवसीय ‘श्रीमहाकाल महोत्सव’ आज से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को श्रीमहाकाल महालोक उज्जैन में पाँच दिवसीय 'श्रीमहाकाल महोत्सव' का शुभारंभ करेंगे। आगामी 18 जनवरी तक चलने वाला यह महोत्सव श्रीमहाकाल महालोक और त्रिवेणी संग्रहालय के प्रांगण में कला, संगीत और वैचारिक विमर्श का अनूठा संगम होगा। वीर भारत न्यास और श्रीमहाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन एक बार फिर भारतीय संस्कृति, कला और अटूट श्रद्धा के महोत्सव की साक्षी बनने जा रही है। 5 दिनों तक बहेगी संगीत सरिता जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उइके ने बताया कि महोत्सव की मुख्य सभाओं में देश के ख्यातिलब्ध कलाकार भगवान शिव की आराधना अपनी स्वर-लहरियों से करेंगे। 14 जनवरी: महोत्सव के पहले दिन सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक शंकर महादेवन अपने पुत्रों सिद्धार्...
मप्र के उज्जैन में पहली बार होगा महाकाल महोत्सव, मुख्यमंत्री 14 जनवरी को करेंगे शुभारंभ

मप्र के उज्जैन में पहली बार होगा महाकाल महोत्सव, मुख्यमंत्री 14 जनवरी को करेंगे शुभारंभ

राष्ट्रीय
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन इस बार भारतीय संस्कृति, कला और श्रद्धा का महोत्सव देखने जा रही है। यहां पहली बार श्री महाकाल महोत्सव का आयोजन 14 जनवरी को होगा, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 7 बजे श्री महाकाल महालोक में करेंगे। यह महोत्सव 18 जनवरी 2026 तक चलेगा। वीर भारत न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि यह महोत्सव श्री महाकाल महालोक और त्रिवेणी संग्रहालय में कला, संगीत और विमर्श का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा। इस महोत्सव में कई प्रमुख कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। पहले दिन शंकर महादेवन अपने बेटों के साथ प्रस्तुति देंगे, इसके साथ ही आगामी दिनों में अन्य प्रमुख कलाकार भी अपने अभिनय का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव के दौरान जनजातीय कला का प्रदर्शन भी होगा, जिसमें विभिन्न राज्य की पारंपरिक सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल...
मप्र: मुलताई में ताप्ती महोत्सव का भव्य आयोजन, 14 से 16 जनवरी

मप्र: मुलताई में ताप्ती महोत्सव का भव्य आयोजन, 14 से 16 जनवरी

मध्य प्रदेश, राज्य
मुलताई, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।लेखक: LN Star Newsमध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आगामी 14 से 16 जनवरी तक बैतूल जिले के मुलताई में तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन, नगर पालिका परिषद बैतूल एवं मुलताई के सहयोग से हाई स्कूल मैदान मुलताई में आयोजित इस महोत्सव के सभी कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से प्रारंभ होंगे।ताप्ती महोत्सव का शुभारंभ 14 जनवरी को केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायकगण चंद्रशेखर देशमुख, महेंद्र सिंह चौहान, डॉ योगेश पंडाग्रे व गंगा सज्जन सिंह उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष मोहन नागर, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर व बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की गरिमामय उपस्थिति में होगा।संस्कृति व...
इतिहास के पन्नों में 10 जनवरी: यशुदास के सुरीले सफर की शुरुआत

इतिहास के पन्नों में 10 जनवरी: यशुदास के सुरीले सफर की शुरुआत

राष्ट्रीय
शहर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News भारतीय संगीत के इतिहास में सबसे महान गायकों में शामिल कट्टस्सेरी जोसेफ येसुदास का जन्म 10 जनवरी 1940 को केरल के कोच्चि में ऑगस्टीन जोसेफ और एलिजाबेथ जोसेफ के घर हुआ था। उनके पिता प्रसिद्ध मलयालम शास्त्रीय संगीतकार और रंगमंच अभिनेता थे। यशुदास ने भारतीय शास्त्रीय, भक्ति और फिल्मी गायन के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान बनाया है और छह दशकों के करियर में विभिन्न भाषाओं में 50,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं। उन्होंने एक ही दिन में अलग-अलग भाषाओं में 16 नए गाने रिकॉर्ड कराने का विश्व कीर्तिमान बनाया है। उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायन के लिए रिकॉर्ड आठ बार राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ पांच बार और 36 बार राज्य पुरस्कार मिलने के गौरव हासिल हैं। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारतीय सरकार ने साल 1975 में उन्हें पद्म...