Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

इतिहास के पन्नों में 10 जनवरी: यशुदास के सुरीले सफर की शुरुआत

शहर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।
लेखक: LN Star News
भारतीय संगीत के इतिहास में सबसे महान गायकों में शामिल कट्टस्सेरी जोसेफ येसुदास का जन्म 10 जनवरी 1940 को केरल के कोच्चि में ऑगस्टीन जोसेफ और एलिजाबेथ जोसेफ के घर हुआ था। उनके पिता प्रसिद्ध मलयालम शास्त्रीय संगीतकार और रंगमंच अभिनेता थे।

यशुदास ने भारतीय शास्त्रीय, भक्ति और फिल्मी गायन के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान बनाया है और छह दशकों के करियर में विभिन्न भाषाओं में 50,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं। उन्होंने एक ही दिन में अलग-अलग भाषाओं में 16 नए गाने रिकॉर्ड कराने का विश्व कीर्तिमान बनाया है।

उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायन के लिए रिकॉर्ड आठ बार राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ पांच बार और 36 बार राज्य पुरस्कार मिलने के गौरव हासिल हैं। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारतीय सरकार ने साल 1975 में उन्हें पद्मश्री, साल 2002 में पद्म भूषण और साल 2017 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

अन्य अहम घटनाएं:
2020: सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधान खत्म करने के बाद लगाए गए प्रतिबंधों की समीक्षा करने का आदेश दिया।
2013: पाकिस्तान में कई बम धमाकों में 100 लोगों की मौत हुई।
2010: भारतीय मूल के अमेरिकी फूड सिक्योरिटी एक्सपर्ट राजीव शाह ने यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट के प्रमुख की ज़िम्मेदारी संभाली।
2006: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाए जाने की घोषणा की।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:
विश्व हिन्दी दिवस
एयर डिफ़ेंस आर्टिलरी दिवस
अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)

—————
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *