Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: विवाद

जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई, झगड़ा–विवाद में लिप्त चार आराेपिताें काे भेजा गया जेल

जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई, झगड़ा–विवाद में लिप्त चार आराेपिताें काे भेजा गया जेल

अपराध
रायगढ़, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जूटमिल पुलिस द्वारा एक बार फिर सख्त कदम उठाते हुए झगड़ा–विवाद में बार-बार लिप्त पाए गए चार आराेपिताें के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर आज बुधवार उन्हें जेल भेजा गया है। यह कार्रवाइयाँ दो अलग-अलग मामलों में की गई हैं। पहली कार्रवाई अमलीभौना नीचेपारा क्षेत्र की है, जहां आवेदक हरिकिशन यादव एवं अनावेदक मेवालाल मेहर का मकान आपस में जुड़ा हुआ है तथा दोनों के मकानों की नाली का पानी एक ही रास्ते से होकर बहता है। नाली के गंदे पानी की निकासी को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज, वाद-विवाद एवं मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई। शिकायत की जांच के दौरान दोनों पक्षों को थाना जूटमिल में तलब किया गया, जहां पूछताछ के दौरान अनावेदक पक्ष द्वारा फिर से उत्तेजित होकर गाली-गलौज एवं झगड़ा शुरू कर दिया गया...
पेड़ काटने के विवाद में दिनदहाड़े दंपति की हत्या का आरोप

पेड़ काटने के विवाद में दिनदहाड़े दंपति की हत्या का आरोप

अपराध
कूचबिहार, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के निशिगंज में बुधवार को पेड़ काटने के मामूली विवाद के चलते एक दंपति की उनके ही चचेरे भाई के हाथों निर्मम हत्या का आरोप लगा है। मृतकों की पहचान दिलीप बर्मन और उनकी पत्नी संपा बर्मन के रूप में हुई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से निशिगंज-2 ग्राम पंचायत के डाकुआटारी इलाके के लोग स्तब्ध हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घर की सीमा पर स्थित एक बेर के पेड़ को काटने को लेकर दिलीप बर्मन और उनके चचेरे भाई के बीच कहासुनी शुरू हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपित ने अचानक धारदार हथियार से दिलीप पर हमला कर दिया। पति को बचाने के लिए जब उनकी पत्नी संपा बर्मन बीच-बचाव करने आई, तो आरोपित ने उन पर भी ताबड़तोड़ वार किए। दोनों पति-पत्नी मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। स्थानीय लोग जब तक मौके पर पहुंचते, आरोप फरार हो चुका था। सूचना मिलते ही घोकसाडांगा थाना और निशिगंज च...
बम्हीनडीह में भाई की चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपित चंद घंटों में गिरफ्तार

बम्हीनडीह में भाई की चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपित चंद घंटों में गिरफ्तार

अपराध
जांजगीर-चांपा, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बम्हीनडीह थाना क्षेत्र के मुसलमान मोहल्ला में अपने बड़े भाई को चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मात्र चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) के तहत कार्रवाई की गई और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 11 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 3 बजे साहिल खान और उसके बड़े भाई सफर खान के बीच लकड़ी काटने को लेकर विवाद हुआ, जो विकट हो गया। इस दौरान साहिल खान ने अपने पास के धारदार चाकू से सफर खान के सीने पर कई वार किए। गंभीर हालत में सफर खान को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना बम्हीनडीह में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तेजी से कार्रवाई की गई। 12 जनवरी 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ...
रतलाम: रुपयों के विवाद में बेटे ने कर दी पिता की हत्या

रतलाम: रुपयों के विवाद में बेटे ने कर दी पिता की हत्या

मध्य प्रदेश, राज्य
रतलाम, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र स्थित सिखेडी गांव में पैसे के विवाद के चलते एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी बेटे ने अपने पिता के सिर पर लकड़ी से हमला किया, जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब दोनों बाप-बेटे शराब के नशे में पैसे को लेकर लड़ाई कर रहे थे। दो दिन पूर्व बेटे राधेश्याम ने अपनी मां से कुछ रुपए लिए थे, जिसे जानकर पिता गणपतलाल ने वापस मांगे। इस बात पर रात में दोनों में विवाद बढ़ गया। बहस के दौरान राधेश्याम ने लोहे की लकड़ी से पिता गणपतलाल के सिर पर वार किया, जिससे वह घायल हुए। घटना के बाद गणपतलाल अपने भाई नानुराम के घर सो गए, लेकिन सुबह उनकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया, जिसने पूछत...
अलीपुरद्वार में अवैध शराब के अड्डे पर विवाद, युवक की हत्या

अलीपुरद्वार में अवैध शराब के अड्डे पर विवाद, युवक की हत्या

अपराध
अलीपुरद्वार, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। किराना दुकान की आड़ में चल रहे अवैध शराब के अड्डे में हुए विवाद के चलते एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। यह घटना रविवार रात अलीपुरद्वार-1 ब्लॉक के पूर्व कठलबाड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत पश्चिम काठलबाड़ी गांव में हुई। मृतक की पहचान संजय तालुकदार (30) के रूप में की गई है, जबकि उनके पिता सुभाष तालुकदार भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पश्चिम कठलबाड़ी गांव के श्मशान मंदिर मोड़ पर बिमान बर्मन की एक किराना दुकान है, जहां लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा था। रविवार रात संजय तालुकदार वहां पहुंचे, जिसके बाद दुकान मालिक और उसके परिवार के सदस्यों के साथ विवाद शुरू हो गया। कुछ लोगों का कहना है कि विवाद शराब के पैसे को लेकर हुआ, जबकि अन्य का दावा कर रहे हैं कि संजय ने अवैध शराब के कारोबार का विरोध किया। इसी विवाद के दौरान संज...
रेलवे कर्मचारी की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

रेलवे कर्मचारी की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

अपराध
बागपत, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के बागपत में रमाला थाना क्षेत्र में 8 जनवरी को मिले शव की पहचान दीपक नाम के युवक के रूप में हुई। हत्या के मामले में रवि कंबोज, जो लूम्ब गांव का निवासी है, को गिरफ्तार किया गया है। रवि कंबोज ने दीपक के छोटे भाई को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपए लिए थे, लेकिन पैसे वापस नहीं किए थे, जिससे दोनों के बीच विवाद हुआ। 7 जनवरी को दीपक को बुलाकर रवि ने 5 लाख रुपए देने का लालच दिया। जब दीपक शराब के नशे में बेहोश हो गया, तो रवि ने उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त सामान बरामद किया है और आरोपी रवि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है।...