Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

रतलाम: रुपयों के विवाद में बेटे ने कर दी पिता की हत्या

रतलाम, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र स्थित सिखेडी गांव में पैसे के विवाद के चलते एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी बेटे ने अपने पिता के सिर पर लकड़ी से हमला किया, जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब दोनों बाप-बेटे शराब के नशे में पैसे को लेकर लड़ाई कर रहे थे। दो दिन पूर्व बेटे राधेश्याम ने अपनी मां से कुछ रुपए लिए थे, जिसे जानकर पिता गणपतलाल ने वापस मांगे। इस बात पर रात में दोनों में विवाद बढ़ गया। बहस के दौरान राधेश्याम ने लोहे की लकड़ी से पिता गणपतलाल के सिर पर वार किया, जिससे वह घायल हुए।

घटना के बाद गणपतलाल अपने भाई नानुराम के घर सो गए, लेकिन सुबह उनकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया, जिसने पूछताछ में अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *