कर्नाटक शराब घोटाले पर भाजपा ने कांग्रेस सरकार को धोखाधड़ी का दोषी ठहराया
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कर्नाटक शराब घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा का कहना है कि कर्नाटक की सरकार ने जनादेश के साथ धोखा किया है।
भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कर्नाटक वाइन मर्चेंट एसोसिएशन ने राज्य सरकार पर शराब घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि यह आरोप विपक्षी भाजपा द्वारा नहीं, बल्कि इस एसोसिएशन द्वारा लगाए गए हैं। एसोसिएशन ने कहा है कि रेस्टोरेंट और होटलों को शराब लाइसेंस आवंटन के समय विभिन्न विभागों में पैसा पहुंचाया गया।
त्रिवेदी ने बताया कि एसोसिएशन ने 6,000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले का आरोप कांग्रेस सरकार पर लगाया है। इस संगठन ने विस्तृत जानकारी दी है कि कैसे रेस्टोरेंट से लेकर होटलों तक, आवंटन के नाम पर सरकार के विभिन्न स्तरों पर बैठे मं...









