Tuesday, October 27खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: चांदी

सर्राफा बाजार में नए शिखर पर चांदी, चेन्नई में 3 लाख के करीब पहुंची कीमत

सर्राफा बाजार में नए शिखर पर चांदी, चेन्नई में 3 लाख के करीब पहुंची कीमत

आर्थिक
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। घरेलू सर्राफा बाजार में हाजिर चांदी की कीमत में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। देश के अलग-अलग हिस्सों में ये चमकीली धातु आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 20,300 रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगी हो गई है। दिल्ली में ये चमकीली धातु पौने तीन लाख के स्तर को पार कर गई है। वहीं चेन्नई और हैदराबाद में चांदी जोरदार छलांग लगा कर तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर के काफी करीब पहुंच गई है। भाव में आई इस तेजी के कारण देश के अलग-अलग सर्राफा बाजारों में आज चांदी 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 2,97,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव पर बिक रही है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम उछल गई है, जिसके कारण ये चमकीली धातु आज 2,75,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में चां...
सर्राफा बाजार में तेजी जारी, लगातार दूसरे दिन सोना और चांदी ने बनाया मजबूती का नया रिकॉर्ड

सर्राफा बाजार में तेजी जारी, लगातार दूसरे दिन सोना और चांदी ने बनाया मजबूती का नया रिकॉर्ड

आर्थिक
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मकर संक्रांति के दिन आज घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 350 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 380 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी ने भी आज पांच हजार रुपये प्रति किलोग्राम से भी अधिक की छलांग लगाई है। सर्राफा बाजार में आई तेजी के कारण सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं ने आज लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया है। कीमत में आज आई उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,42,540 रुपये से लेकर 1,42,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,30,660 रुपये से लेकर 1,30,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना की तरह चांदी की कीमत में भी तेजी आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज ये चमकीली धातु 2,75,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर ब...
मंदसौरः सोने-चांदी के बढ़ते दामों से सराफा व्यापारियों में भय का माहौल, पुलिस को सौंपा ज्ञापन

मंदसौरः सोने-चांदी के बढ़ते दामों से सराफा व्यापारियों में भय का माहौल, पुलिस को सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश, राज्य
मंदसौर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में स्वर्णकार सराफा एसोसिएशन की ओर से सभी सराफा व्यवसायियों ने बढ़ते सोने और चांदी के दामों के साथ-साथ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोमवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के नाम एक ज्ञापन शहर कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह राठौर को सौंपा है। ज्ञापन में व्यापारी समुदाय ने इस बात की चिंता जताई है कि बढ़ते दामों के कारण आपराधिक तत्व व्यापारियों के पास आकर विवाद उत्पन्न कर रहे हैं और लूटपाट व चोरी की घटनाएँ भी बढ़ रही हैं। ज्ञापन में पुलिस से यह मांग की गई है कि रात्रि में गश्त के साथ-साथ दिन में भी पुलिस का एक फेरा बाजार में लगाया जाए, ताकि व्यापारियों में डर का माहौल न बने और वे बिना भय के अपना व्यापार कर सकें। इस ज्ञापन में बाजार में यातायात व्यवस्था को सुधारने की भी मांग की गई है। ज्ञापन को लेकर मंदसौर स्वर्णकार सराफा एसोसि...
सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

आर्थिक
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट का रुख दिख रहा है। सोने की कीमत में इस कमी के चलते 24 कैरेट सोना आज 1,40,450 रुपये से लेकर 1,40,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,28,740 रुपये से 1,28,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच है। चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है, जिससे दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,40,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,28,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,40,450 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,40,500 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सो...
सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में मामूली गिरावट

सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में मामूली गिरावट

आर्थिक
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। एक दिन की जोरदार तेजी के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज हाजिर चांदी की कीमत में मामूली गिरावट देखी गई है। इसके बावजूद, चेन्नई और हैदराबाद में चांदी की कीमतें पौने तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आस-पास बनी हुई हैं। इस गैस में परिवर्तन के कारण देश के विभिन्न सर्राफा बाजारों में आज चांदी की कीमत 2,59,700 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच में चल रही है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में गिरावट के बाद ये धातु 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। इसके अतिरिक्त, मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में चांदी 2,59,700 रुपये की दर पर बेची जा रही है। वहीं, जयपुर, सूरत और पुणे में इस धातु के दाम 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास हैं। बेंगलुरु में चांदी 2,60,200 रुपये के स्तर पर और पटना तथा भुवन...
चाेरी का खुलासा, चार आराेपित गिरफ्तार

चाेरी का खुलासा, चार आराेपित गिरफ्तार

अपराध
बांदा, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में थाना कमासिन पुलिस ने एक चोरी की घटना का सोमवार को पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से चोरी के चार लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के टुकड़े तथा नकदी बरामद की गई है। थानाध्यक्ष कमासिन, भास्कर मिश्रा ने जानकारी दी कि ग्राम महेड़ निवासी राधेश्याम पुत्र ननकू के घर में 24/25 दिसंबर 2025 की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित की शिकायत पर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस टीमें चोरों की तलाश में जुट गई थीं। जांच के दौरान पुलिस ने कमासिन-राजापुर मार्ग से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने पूछताछ में चोरी की घटना को स्वीकार किया। भास्कर मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 9.25 ग्राम पीली धातु के चार टुकड़े, 984 ग्राम सफेद धातु के चार टुकड़े एवं 14 हजार रु...