Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

चाेरी का खुलासा, चार आराेपित गिरफ्तार

बांदा, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में थाना कमासिन पुलिस ने एक चोरी की घटना का सोमवार को पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से चोरी के चार लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के टुकड़े तथा नकदी बरामद की गई है।
थानाध्यक्ष कमासिन, भास्कर मिश्रा ने जानकारी दी कि ग्राम महेड़ निवासी राधेश्याम पुत्र ननकू के घर में 24/25 दिसंबर 2025 की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित की शिकायत पर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस टीमें चोरों की तलाश में जुट गई थीं। जांच के दौरान पुलिस ने कमासिन-राजापुर मार्ग से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने पूछताछ में चोरी की घटना को स्वीकार किया।
भास्कर मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 9.25 ग्राम पीली धातु के चार टुकड़े, 984 ग्राम सफेद धातु के चार टुकड़े एवं 14 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों में धर्मेन्द्र कुमार पुत्र जवाहर लाल, सतेन्द्र कुमार पुत्र छेदी लाल, आशीष कुमार पुत्र मोहन और आशीष पुत्र हरछठिया शामिल हैं। सभी आरोपी गौरा लखनपुर थाना कमासिन के निवासी हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *