Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट का रुख दिख रहा है। सोने की कीमत में इस कमी के चलते 24 कैरेट सोना आज 1,40,450 रुपये से लेकर 1,40,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,28,740 रुपये से 1,28,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच है। चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है, जिससे दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,40,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,28,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,40,450 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,40,500 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,40,450 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,28,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। कोलकाता में भी समान कीमतें दर्ज की गई हैं। भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,40,500 रुपये जबकि 22 कैरेट सोना 1,28,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

लखनऊ के बाजार में 24 कैरेट सोना 1,40,600 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,28,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। पटना और जयपुर में भी समान स्थिति देखी जा रही है। अन्य राज्यों जैसे कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के बाजारों में भी 24 कैरेट सोना 1,40,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *