Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अमेरिका

रूस ने क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों की निंदा की, एकतरफा सैक्शनों को बताया अस्वीकार्य

रूस ने क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों की निंदा की, एकतरफा सैक्शनों को बताया अस्वीकार्य

अंतरराष्ट्रीय
मॉस्को, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। रूस ने क्यूबा पर अमेरिका द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंधों की तीखी निंदा करते हुए एकतरफा प्रतिबंधों को अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ बताया है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने इस मामले में कहा कि संयुक्त राष्ट्र और उसके चार्टर को दरकिनार कर किसी भी संप्रभु देश पर लगाए गए प्रतिबंध “पूरी तरह अस्वीकार्य” हैं। जखारोवा ने यह प्रतिक्रिया उस अमेरिकी कार्यकारी आदेश पर दी, जिसमें क्यूबा को तेल बेचने वाले देशों पर टैरिफ लगाने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि यह कदम वॉशिंगटन की क्यूबा के खिलाफ लंबे समय से चले आ रहे “अधिकतम दबाव” नीति का एक और उदाहरण है, जिसका उद्देश्य इस कैरेबियाई देश को आर्थिक रूप से कमजोर करना है। इस बीच, क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज पारिल्ला ने अमेरिका के इस फैसले को गंभीर बताते हुए “अंतरराष्ट्रीय आपात स्थिति” की घोष...
अमेरिका ने 75 देशों के लिए इमिग्रेंट वीज़ा प्रक्रिया पर लगाई रोक

अमेरिका ने 75 देशों के लिए इमिग्रेंट वीज़ा प्रक्रिया पर लगाई रोक

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। अमेरिका के प्रशासन ने 75 देशों के नागरिकों के लिए इमिग्रेंट वीज़ा (स्थायी निवास) की प्रक्रिया को अनिश्चितकाल के लिए रोकने का आदेश दिया है। इस निर्णय के पीछे मुख्य कारण बताया गया है कि कुछ आवेदक “पब्लिक चार्ज” बन सकते हैं और अमेरिकी कल्याण योजनाओं का लाभ उठाकर देश पर बोझ डाल सकते हैं। यह फैसला 21 जनवरी से प्रभावी होगा। अमेरिकी कांसुलर अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे वीज़ा प्रक्रिया को तब तक स्थगित रखें जब तक कि विभाग वर्तमान आव्रजन कानून के तहत स्क्रीनिंग और वेरिफिकेशन प्रक्रिया का पुनर्मूल्यांकन नहीं कर लेता। स्टेट डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल डिप्टी प्रवक्ता टोमी पिगॉट ने कहा, “अमेरिका की आव्रजन प्रणाली का दुरुपयोग रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। जो लोग अमेरिकी जनता की उदारता का लाभ उठाकर कल्याण योजनाओं पर निर्भर होंगे, उन्हें प्रवेश की अनुमत...
तीन देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र सौंपे

तीन देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र सौंपे

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में तीन देशों के राजदूतों की तरफ से दिए गए उनके परिचय पत्र स्वीकार किए। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, परिचय पत्र सौंपने वालों में त्रिनिदाद और टोबैगो के उच्चायुक्त चंद्रदाथ सिंह, ऑस्ट्रिया के राजदूत डॉ. रॉबर्ट ज़िशग और अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर शामिल थे। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने सभी राजदूतों का स्वागत किया और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।...
इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र की सात से एजेंसियों से संबंध तोड़े

इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र की सात से एजेंसियों से संबंध तोड़े

अंतरराष्ट्रीय
तेल अवीव, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। इज़राइल ने संयुक्त राष्ट्र के छह निकायों सहित सात वैश्विक संस्थाओं पर इजराइल विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उनसे संबंध तोड़ने की घोषणा की है। इजराइल के विदेशमंत्री गिदोन सा'आर ने मंगलवार को यह घोषणा की। फैसले के कारणों का उल्लेख करते हुए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की संस्थाओं में इजराइल विरोधी रवैया अपनाए जाने का आरोप लगाया है। सा'आर ने सात अक्टूबर को यौन हिंसा के मामलों को नजरअंदाज करने के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र संस्था की निंदा की और उस पर फिजूलखर्ची करने का आरोप जड़ा। द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, विदेशमंत्री गिदोन सा'आर ने बताया कि इजराइल ने तुरंत प्रभाव से, बच्चों और सशस्त्र संघर्ष के लिए महासचिव के विशेष प्रतिनिधि के कार्यालय, लैंगिक समानता एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र संस्था यूएन वीमन...
वेनेजुएला की अंतरिम सरकार ने कम से कम चार अमेरिकियों को रिहा किया

वेनेजुएला की अंतरिम सरकार ने कम से कम चार अमेरिकियों को रिहा किया

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। वेनेजुएला की अंतरिम सरकार ने अपने यहां की जेल में बंद कम से कम चार अमेरिकी नागरिकों को रिहा कर दिया है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाए जाने के बाद यह अमेरिकी नागरिकों की पहली ज्ञात रिहाई है। यह ऐसे समय में हुई है जब डेल्सी रोड्रिग्ज के नेतृत्व वाली वेनेजुएला की अंतरिम सरकार ने दर्जनों राजनीतिक कैदियों को रिहा करना शुरू कर दिया है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा, "हम वेनेजुएला में हिरासत में लिए गए अमेरिकियों की रिहाई का स्वागत करते हैं। यह अंतरिम सरकार का सही दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।" विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, रिहाई में मदद के लिए विदेश विभाग की टीम वेनेजुएला गई थी। इस बीच ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला में जेलों में बंद सभी राजनीतिक कैदियों को रिहा करने की मांग की है।...
अमेरिका ने लेबनान, मिस्र और जॉर्डन में मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े संगठनों को आतंकी घोषित किया

अमेरिका ने लेबनान, मिस्र और जॉर्डन में मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े संगठनों को आतंकी घोषित किया

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए लेबनान, मिस्र और जॉर्डन में मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े तीन संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जारी कार्यकारी आदेश के तहत शुरुआती कार्रवाई के रूप में उठाया गया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक बयान में कहा कि यह निर्णय उन मुस्लिम ब्रदरहुड इकाइयों की गतिविधियों और क्षमताओं को समाप्त करने की दिशा में पहला कदम है, जो अमेरिका के लिए खतरा मानी जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन इस दिशा में आगे भी सख्त कदम उठाता रहेगा। निर्णय के तहत अमेरिकी विदेश विभाग ने लेबनानी मुस्लिम ब्रदरहुड को ‘विदेशी आतंकवादी संगठन’ और ‘विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी’ (एसडीजीटी) की श्रेणी में रखा है। इसके साथ ही संगठन के प्रमुख मोहम्मद फवजी तक़्कोश को भी एसडीजीटी घोषित...
ग्रीनलैंड का अमेरिका को कड़ा संदेश : किसी भी हाल में नियंत्रण स्वीकार नहीं, नाटो के तहत होगी रक्षा

ग्रीनलैंड का अमेरिका को कड़ा संदेश : किसी भी हाल में नियंत्रण स्वीकार नहीं, नाटो के तहत होगी रक्षा

अंतरराष्ट्रीय
ग्रीनलैंड, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। ग्रीनलैंड की सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया वक्तव्यों पर कड़ा प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि उसे किसी भी परिस्थिति में ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण की इच्छा स्वीकार नहीं है। सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा कि ग्रीनलैंड न बिकने वाला है और न ही किसी अन्य देश के अधीन किया जाएगा। सरकार के आधिकारिक बयान में कहा गया कि ग्रीनलैंड डेनमार्क साम्राज्य का हिस्सा है और डेनिश कॉमनवेल्थ होने के कारण वह नाटो (NATO) का सदस्य है। इस स्थिति में ग्रीनलैंड की सुरक्षा एवं रक्षा नीतियां नाटो के ढांचे के भीतर ही बनाई और लागू की जाएंगी। बयान में उल्लेख किया गया कि हाल ही में नाटो के छह सदस्य देशों से ग्रीनलैंड के समर्थन में सकारात्मक संदेश मिल चुका है, जिसके बाद ग्रीनलैंड सरकार अब अपनी रक्षा को नाटो के अंतर्गत और अधिक मजबूत करने के प्रयास तेज करेगी...
अमेरिका ने कहा- ईरान ने सारी हदें पार की, सैन्य आक्रमण के मजबूत विकल्पों पर विचार

अमेरिका ने कहा- ईरान ने सारी हदें पार की, सैन्य आक्रमण के मजबूत विकल्पों पर विचार

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि ईरान ने सारी हदें पार कर दी हैं और निर्दोष लोगों की जान जा रही है। उन्होंने इस स्थिति को बर्दाश्त करने में कठिनाई का उल्लेख करते हुए कहा कि अमेरिकी सेना ईरान के खिलाफ हमले के लिए मजबूत विकल्पों पर विचार कर रही है। ट्रंप ने बताया कि इस्लामिक गणराज्य ने इंटरनेट सेवा को निलंबित कर दिया है और वे एलन मस्क से स्टारलिंक की उपलब्धता पर बातचीत करेंगे। ईरान इंटरनेशनल के अनुसार, ट्रंप ने संवाददाताओं को बताया कि "अमेरिका ईरान को लेकर बेहद मजबूत विकल्पों पर विचार कर रहा है। वहां का शासन अब सारी हदें पार कर चुका है और फैसला लेने का समय आ गया है।" उन्होंने निर्दोष नागरिकों की हत्या को अस्वीकार्य बताया और ईरान के नेता अली खामेनेई का नाम लिए बिना कहा कि वह हिंसा के माध्यम से शासन करते हैं। ईरान की हरकतों और हमले ...
अमेरिका में ईरान के प्रदर्शनकारियों के समर्थन में रैली, भीड़ में घुसा ट्रक

अमेरिका में ईरान के प्रदर्शनकारियों के समर्थन में रैली, भीड़ में घुसा ट्रक

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। अमेरिका के लॉस एंजेलिस के वेस्टवुड इलाके में ईरान के प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आयोजित रैली के दौरान एक ट्रक अचनाक भीड़ में घुस गया। रविवार दोपहर लगभग 3:30 बजे, विल्शायर बुलेवार्ड के 11000 ब्लॉक में विल्शायर फेडरल बिल्डिंग के बाहर सैकड़ों लोगों की उपस्थिति थी। सीबीएस न्यूज के अनुसार, ड्राइवर ने भीड़ के बीच ट्रक चला दिया जिसके कारण दो लोग घायल हो गए। लॉस एंजेलिस दमकल विभाग ने बताया कि ट्रक के घुसने का हादसा फेडरल बिल्डिंग से एक ब्लॉक की दूरी पर हुआ। अधिकारियों ने इस घटना से संबंधित किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं दी है, हालांकि सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में एक व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान, भीड़ ने उस व्यक्ति पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने पुष्टि की है कि ट्रक के ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद रैली का आयोजन ...