Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पुलिस

रेलवे कर्मचारी की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

रेलवे कर्मचारी की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

अपराध
बागपत, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के बागपत में रमाला थाना क्षेत्र में 8 जनवरी को मिले शव की पहचान दीपक नाम के युवक के रूप में हुई। हत्या के मामले में रवि कंबोज, जो लूम्ब गांव का निवासी है, को गिरफ्तार किया गया है। रवि कंबोज ने दीपक के छोटे भाई को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपए लिए थे, लेकिन पैसे वापस नहीं किए थे, जिससे दोनों के बीच विवाद हुआ। 7 जनवरी को दीपक को बुलाकर रवि ने 5 लाख रुपए देने का लालच दिया। जब दीपक शराब के नशे में बेहोश हो गया, तो रवि ने उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त सामान बरामद किया है और आरोपी रवि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है।...
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

अपराध
भागलपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बिहार के भागलपुर जिले के बाखरपुर थाना क्षेत्र के धनपाल टोला स्थित महेश सिंह के आम बगान में सोमवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान धनपाल टोला निवासी रामदयाल यादव के पुत्र काबिल यादव (30 वर्ष) के रूप में हुई है। शव मिलने की जानकारी आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और इलाके में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने काबिल यादव का शव पेड़ से लटका देखा, तो वे घबरा गए और उन्होंने खुद शव को नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। इस मामले में मृतक के चचेरे भाई बबलू कुमार ने काबिल यादव की हत्या का आरोप लगाया है, जबकि छोटे भाई अंग्रेज यादव ने बताया कि काबिल यादव पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। बाखरपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच...
धमतरी पुलिस के नव आरक्षकों की पहली जनरल परेड, एसपी का अनुशासन पर जोर

धमतरी पुलिस के नव आरक्षकों की पहली जनरल परेड, एसपी का अनुशासन पर जोर

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News जिला धमतरी में चयनित नव आरक्षकों के सेवा काल की पहली जनरल परेड का पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नव आरक्षकों की शारीरिक दक्षता, परेड अनुशासन, वेशभूषा तथा समग्र प्रस्तुति का सूक्ष्म और गहन अवलोकन किया। परेड के दौरान, एसपी ने नव आरक्षकों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, समयपालन, एकरूपता एवं पुलिस बल की गरिमा बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस बल की पहचान उसके अनुशासन, आचरण और वेशभूषा से होती है, जिससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान कायम रहता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को ईनाम और प्रोत्साहन दिया जाएगा, वहीं कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता या खराब प्रदर्शन पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई एवं ...
सतनाः नशे में धुत युवकों ने पुलिस पर हमला किया

सतनाः नशे में धुत युवकों ने पुलिस पर हमला किया

मध्य प्रदेश, राज्य
सतनाः, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोलगवां क्षेत्र में गुरुवार की रात हनुमान नगर नई बस्ती में नशे में धुत युवकों ने पुलिसकर्मियों पर भयावह हमला कर दिया। इस घटना में पांच से छह पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए भागने को मजबूर हो गए। गनीमत रही कि किसी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन इस हमले ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, और पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। हालाँकि, अभी तक किसी भी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। कोलगवां थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर-15 में कुछ युवक शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे हैं। पुलिस ने तुरंत मौके पर दो कर्मियों को भेजा। जब पुलिस ने युवकों को शांत करने की कोशिश की, त...
ईडी की आई-पैक पर छापेमारी को लेकर सीएम ममता बनर्जी की पुलिस में शिकायत

ईडी की आई-पैक पर छापेमारी को लेकर सीएम ममता बनर्जी की पुलिस में शिकायत

राष्ट्रीय
कोलकाता, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा इंडिया पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के कार्यालय और उसके सह-संस्थापक प्रतिभ जैन के आवास पर एकसाथ की गई छापेमारी के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता के दो अलग-अलग पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई है। सूत्रों के मुताबिक, एक शिकायत कोलकाता पुलिस के अंतर्गत शेक्सपीयर सरणी पुलिस स्टेशन में, जबकि दूसरी शिकायत विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। हालाँकि, दोनों ही शिकायतों में न तो किसी ईडी अधिकारी और न ही किसी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के कर्मियों का नाम शामिल किया गया है। शिकायतें अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज की गई हैं। इस बीच, कोलकाता पुलिस ने भी शेक्सपीयर सरणी पुलिस स्टेशन में स्वतः संज्ञान लेते हुए...
राज्यपाल को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपित साल्ट लेक से गिरफ्तार

राज्यपाल को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपित साल्ट लेक से गिरफ्तार

राष्ट्रीय
कोलकाता, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। आरोपित को गुरुवार देर रात कोलकाता के साल्ट लेक इलाके से हिरासत में लिया गया। अधिकारी के अनुसार, आरोपित से मामले को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी के पीछे उसकी मंशा क्या थी और इसमें कोई अन्य व्यक्ति या संगठन शामिल है या नहीं। गौरतलब है कि, गुरुवार रात राज्यपाल सीवी आनंद बोस को ई-मेल के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था तत्काल कड़ी कर दी गई थी। धमकी देने वाले ने राज्यपाल को बम से उड़ाने की बात कही थी। अधिकारी ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल में आरोपित ने अपना मोबाइल नंबर भी लिखा था, जिस...
मीरजापुर में नाबालिग किशोरी बरामद, पुलिस ने न्यायालय भेजा

मीरजापुर में नाबालिग किशोरी बरामद, पुलिस ने न्यायालय भेजा

Uncategorized
मीरजापुर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग बेटी के पिता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने गुरुवार देर शाम कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बरामद कर लिया। बरामदगी हलिया–लालगंज मार्ग पर गढ़वा कोटाघाट के पास की गई। पीड़ित पिता ने बताया था कि 21 दिसंबर की रात करीब 10 बजे गांव का ही एक व्यक्ति घर सूना देख कर उनकी 14 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद से पुलिस नाबालिग की बरामदगी में जुटी थी। गुरुवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों गढ़वा क्षेत्र में किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर उपनिरीक्षक अच्छे लाल की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया जबकि आरोपित युवक मौक...
विधवा के घर में घुसकर लूट करने वाला लुटेरा गिरफ्तार, पुलिस ने की सराहनीय कार्रवाई

विधवा के घर में घुसकर लूट करने वाला लुटेरा गिरफ्तार, पुलिस ने की सराहनीय कार्रवाई

Uncategorized
कानपुर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में फजलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार देर शाम एक विधवा के घर में घुसकर 73 हजार रुपये की लूट करने वाले लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित के पास से लूट की पूरी धनराशि और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रतापगढ़ गडरियन पुरवा के रहने वाले जितेंद्र वाल्मीकि ने बताया कि पिता गोकुल की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। घर में विधवा बुजुर्ग राजा बाई हैं। परिवार चलाने के लिए वह मजदूरी करता है। देर शाम जब घर में मां अकेली थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने दरवाजा खुलवाया. मां ने जैसे ही दरवाजा खोला तो उसने उन्हें धक्का मार कर गिरा दिया. इसके बाद घर में रखे 73 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। मां के शोर मचाने पर इलाके के कुछ लोगों ने उसे भागते हुए देखा. घर से कुछ मीटर की दूरी पर एक अनजान बाइक भी खड़ी म...
लाल चंदन की लकड़ी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लाल चंदन की लकड़ी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Uncategorized
बाराबंकी, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में पुलिस ने लाल चंदन की लकड़ी संग दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये लोग चंदन की लकड़ी की तस्करी करते हैं। मोहम्मदपुर खाला थाना प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा बेलहरा क्षेत्र के कैथा मोड़ से चंदन की लकड़ी तस्करी कर कन्नौज ले जायी जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने दो लोगों को कैथा मोड़ से कुछ दूरी पर सड़क किनारे रात के अंधेरे में खड़ा देखा। पुलिस टीम ने जब उन पर टार्च की रोशनी मारी तो युवक भागने लगे। पुलिस ने तत्पर्रता दिखाते हुए दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र स्थित कोड़री निवासी मोहम्मद रसीद और मोहम्मद शमी उर्फ नक्कटा के रुप में हुई है। दोनों के पास 39 कि...
वाराणसी में किशोर हत्याकांड का पर्दाफाश, तीन आरोपित गिरफ्तार

वाराणसी में किशोर हत्याकांड का पर्दाफाश, तीन आरोपित गिरफ्तार

Uncategorized
वाराणसी, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए किशोर समीर सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों ने हत्या की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। तीनों को शुक्रवार को पुलिस लाइन के नवीन सभागार में मीडिया के सामने पेश किया गया। पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन, आकाश पटेल ने बताया कि यह मामला 25 दिसम्बर को बड़ागांव के दयालपुर गांव के पास घटित हुआ था। उस दिन सायं कुछ युवकों के बीच रामू यादव और अभिषेक यादव का झगड़ा हो गया था। इस दौरान रामू यादव को गोली मार दी गई और भागते समय एक अन्य किशोर समीर सिंह को भी गोली लग गई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के खुलासे के लिए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के आदेश पर पुलिस उपायुक्त आकाश पटेल और सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के नेतृत्व मे...