Tuesday, October 27खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पुलिस

तस्कर गिरफ्तार, अवैध गांजे की हुई बरामदगी

तस्कर गिरफ्तार, अवैध गांजे की हुई बरामदगी

अपराध
हमीरपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। कुरारा थाना की पुलिस ने शनिवार को गश्त के दौरान एक तस्कर को दबोचा। उसके पास से बरामद बोरी में दो किलो सौ ग्राम सूखा गांजा मिला है। थाना प्रभारी रामआसरे सरोज के अनुसार, झलोखर गांव के निवासी पवन कुमार को गांजा लिए जाते समय कुरारा और झलोखर गांव के बीच में सैय्यद बाबा की मजार के पास पकड़ा गया। बरामद किया गया गांजा वह बेचने जा रहा था, तभी उसे धर दबोचा गया। उक्त आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।...
नवपदस्थ एसपी शशिमोहन सिंह का कोतरा रोड थाना निरीक्षण, अनुपस्थित स्टाफ को तलब

नवपदस्थ एसपी शशिमोहन सिंह का कोतरा रोड थाना निरीक्षण, अनुपस्थित स्टाफ को तलब

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने कार्यभार संभालते ही शनिवार की सुबह ठीक 9 बजे कोतरा रोड थाने का निरीक्षण किया, जहाँ की हकीकत चौंकाने वाली निकली। निरीक्षण के दौरान थाने में केवल एक मुंशी और एक मददगार ही मौजूद थे, जबकि बाकी पुलिस स्टाफ अनुपस्थित मिला। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसपी रायगढ़ ने मौके पर ही सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को गैरहाज़िर घोषित कर दिया और उन्हें तत्काल कार्यालय तलब किया। उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी को रायगढ़ में पदभार ग्रहण करने वाले एसपी शशिमोहन सिंह पहले ही अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चाओं में हैं। पदभार संभालने के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए अनुशासन, अपराध नियंत्रण और संवेदनशील मामलों पर सख़्त कार्रवाई की बात कही थी।...
महिला सेना पुलिस भर्ती रैली, 23 फरवरी को आयोजित

महिला सेना पुलिस भर्ती रैली, 23 फरवरी को आयोजित

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय सेना में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सेना भर्ती कार्यालय, जबलपुर (मध्यप्रदेश) द्वारा महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती रैली 23 फरवरी को पुलिस ग्राउंड झिंझरी, कटनी (म.प्र.) में होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों की चयनित महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी। महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत भारतीय सेना द्वारा 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 के बीच ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में सफल घोषित महिला उम्मीदवारों को ही भर्ती रैली में शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज प्रमाणन एवं अन्य चयन प्रक्रियाओं में सम्मिलित किया जाएगा। 24 फरवरी को पिछले स्थान पर होगी चिकित्सकीय जांच भर्ती रैली के दौरान शारीरिक दक्षता एवं दस्तावेज सत्यापन में सफल महिल...
लखनऊ में रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी को बदमाशों ने गोली मारी

लखनऊ में रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी को बदमाशों ने गोली मारी

अपराध
लखनऊ, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी अवधेश कुमार पाठक (60) को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना शॉपिंग स्क्वायर-दो में हुई, जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिलने पर घायल अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया और आगे की कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि अवधेश कुमार पाठक मूल रूप से संत कबीरनगर जिले के ग्राम हावपुर गड़ारी के रहने वाले हैं। वे वर्तमान में गोसाईगंज के ग्राम कबीरपुर में निजी आवास में रहकर शॉपिंग स्क्वायर–एक, शॉप संख्या–222 में “रसोई बाई मां” नाम से दुकान चला रहे थे। उनकी पत्नी द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि शुक्रवार रात को उनके पति दुकान से सामान अपनी कार में रख रहे थे, तभी दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर गो...
मंदसौर में रातभर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, संवेदनशील स्थानों पर सर्चिंग

मंदसौर में रातभर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, संवेदनशील स्थानों पर सर्चिंग

मध्य प्रदेश, राज्य
मंदसौर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और अपराधियों पर नियंत्रण रखने के लिए शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक एक जिला स्तरीय कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देशन में देर रात पुलिस कंट्रोल रूम से भारी पुलिस बल रवाना किया गया। जिले के सभी 17 थाना प्रभारियों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ फरार आरोपियों, स्थाई वारंटियों, जिला बदर अपराधियों और गुंडा तत्वों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने बदमाशों के घरों के अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और धार्मिक स्थल जैसे संवेदनशील स्थानों पर भी सर्चिंग की। पूरी रात चली इस कार्रवाई के बाद सभी थाना प्रभारियों को अपनी रिपोर्ट एसपी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान शुरू करने से पहले एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया और प्रभावी कार्रवाई ...
धान खरीद में देरी से किसान का सब्र टूटा, टावर पर किया प्रदर्शन

धान खरीद में देरी से किसान का सब्र टूटा, टावर पर किया प्रदर्शन

छत्तीसगढ़, राज्य
जांजगीर-चांपा, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के नवागढ़ ब्लॉक स्थित कसौंदी गांव में धान खरीद और टोकन नहीं कटने की समस्या से परेशान एक किसान ने शनिवार को टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची और पिछले दो घंटों से किसान को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कसौंदी गांव के निवासी किसान अनिल सूर्यवंशी धान की बिक्री नहीं हो पाने और समय पर टोकन नहीं कटने से मानसिक रूप से बेहद परेशान थे। बताया जा रहा है कि किसान पर करीब 1.50 लाख रुपये का कर्ज है और धान खरीद का आज अंतिम दिन बताया जा रहा है। इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। ग्रामीणों का कहना है कि धान खरीद व्यवस्था में लापरवाही और टोकन कटने में देरी के कारण क्षेत्र के कई किसान तनाव में हैं। अनि...
सिरसा में युवक की हत्या का मामला, परिजनों ने दी शिकायत

सिरसा में युवक की हत्या का मामला, परिजनों ने दी शिकायत

अपराध
सिरसा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। सिरसा जिले के गांव कुरंगावाली में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर शनिवार को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल में भेजा। मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव का एक युवक जो पंजाब पुलिस में कांस्टेबल है, मृतक युवक पर पैसों के लेन-देन को लेकर दबाव बना रहा था और झूठा पर्चा दर्ज करने की धमकी दे रहा था। लेनदेन को लेकर दोनों में पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इस मामले में शुक्रवार को दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए रोड़ी थाना में बुलाया गया था। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार रात को कुछ जानकार उनके घर आए और बलजीत सिंह को अपने साथ ले गए, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह बलजीत का शव एक प्लॉट में बने कमरे में फंदे से लटका मिला। बलजीत सिंह गांव में एक सैलून चलाता था और उसका विवाद कांस्टेबल सुखबीर के साथ था। आरोप है कि कांस्टेब...
रायपुर में 50 हजार की हेरोइन के साथ एक अंतरराज्यीय अभियुक्त की गिरफ्तारी

रायपुर में 50 हजार की हेरोइन के साथ एक अंतरराज्यीय अभियुक्त की गिरफ्तारी

अपराध
रायपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। कबीर नगर पुलिस ने 50 हजार की हेरोइन (चिट्टा) के साथ पंजाब के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम अवतार सिंह उर्फ पवन (31 वर्ष) निवासी फिरोजपुर, पंजाब है। आरोपित के कब्जे से 8.53 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) व एक मोबाइल जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार है। थाना कबीर नगर क्षेत्र अंतर्गत बीएसयूपी कॉलोनी से अवैध रूप से नशीले पदार्थ की बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे एक अंतरराज्यीय आरोपित को आज शनिवार को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपित के विरुद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 21/2026, धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि, नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीसीपी संदीप कुमार पटेल के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस...
बिल्डर ने खोदा गहरा गड्ढा, जल प्रदूषण व सुरक्षा खतरे पर मुकदमा दर्ज

बिल्डर ने खोदा गहरा गड्ढा, जल प्रदूषण व सुरक्षा खतरे पर मुकदमा दर्ज

अपराध
नोएडा, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। थाना रबूपुरा में एक उपनिरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक बिल्डर ने सार्वजनिक सड़क के पास बेसमेंट बनाने के लिए एक बहुत बड़ा गड्ढा खोद दिया है, जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ है। इस पानी के कारण जल प्रदूषण बढ़ गया है और यह कीचड़ के रंग जैसा हो गया है, जिससे वायु प्रदूषण फैल रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि उप निरीक्षक आशीष यादव ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर 28 डी में बिल्डर स्टार सिटी का प्रोजेक्ट चल रहा है। इसमें सार्वजनिक सड़क के किनारे एक बहुत लंबा और चौड़ा गड्ढा खुदा गया है। इसे बड़े-बड़े यंत्रों से खुदाई कर बनाया गया है, जिसमें कई महीनों से पानी भरा है। इस पानी के प्रदूषित होने के कारण और अधिक समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं, जिससे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभ...
यमुनानगर पुलिस ने मोटर वायर चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 18 मामलों का किया खुलासा

यमुनानगर पुलिस ने मोटर वायर चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 18 मामलों का किया खुलासा

अपराध
यमुनानगर, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। यमुनानगर पुलिस की अपराध शाखा ने किसानों को नुकसान पहुँचाने वाले संगठित मोटर वायर चोरी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की वारदातों से जुड़े अहम सुराग जुटाए हैं। इस गिरोह के पकड़े जाने से मोटर वायर चोरी से जुड़े कुल 18 मामलों का खुलासा हुआ है, जिससे लंबे समय से चल रही आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगने की उम्मीद है। अपराध शाखा के इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि चार आरोपी चोरी की नीयत से घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एएसआई सुखदेव सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। टीम ने त्वरित और योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए चारों संदिग्धों को काबू कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुशील कुमार, राजू, प्रदीप और गुरिन के रूप में हुई है। पुलि...