Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

सिरसा में युवक की हत्या का मामला, परिजनों ने दी शिकायत

सिरसा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। सिरसा जिले के गांव कुरंगावाली में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर शनिवार को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल में भेजा। मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव का एक युवक जो पंजाब पुलिस में कांस्टेबल है, मृतक युवक पर पैसों के लेन-देन को लेकर दबाव बना रहा था और झूठा पर्चा दर्ज करने की धमकी दे रहा था। लेनदेन को लेकर दोनों में पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।
इस मामले में शुक्रवार को दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए रोड़ी थाना में बुलाया गया था। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार रात को कुछ जानकार उनके घर आए और बलजीत सिंह को अपने साथ ले गए, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह बलजीत का शव एक प्लॉट में बने कमरे में फंदे से लटका मिला। बलजीत सिंह गांव में एक सैलून चलाता था और उसका विवाद कांस्टेबल सुखबीर के साथ था। आरोप है कि कांस्टेबल सुखबीर बलजीत को झूठा पर्चा दर्ज करवाने की भी धमकी दे रहा था।
परिजनों ने बताया कि पुलिस थाने में पूछताछ के बाद वे घर लौट आए थे। रात को कुछ जानकार लोगों ने बलजीत को बातचीत के बहाने अपने ले गए। उन्होंने बलजीत की रातभर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सुबह उनके प्लॉट में बने एक कमरे में लोहे के गाडर से बलजीत का शव लटकता मिला। परिजनों का आरोप है कि बलजीत के शरीर पर चोट के निशान हैं और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, रोड़ी थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *