Friday, November 6खबर जो असर करे |
Shadow

सर्वानंद सोनोवाल ने इंदी गठबंधन पर आरोप लगाया: सत्ता ही लक्ष्य

सिलिगुड़ी, 06 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कांग्रेस और इंदी गठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दलों का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा नहीं, बल्कि किसी भी परिस्थिति में सत्ता हासिल करना है। गुरुवार को सिलिगुड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। कार्यक्रम में राजू बिष्ट और अरुण मंडल भी मौजूद थे।

सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि विपक्षी दल जनता में भ्रम फैलाकर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने के साथ ही आवास, मुफ्त राशन, रसोई गैस, बिजली और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है।

मंत्रियों ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए असम में आईएमडीटी कानून के मुद्दे को उठाया। उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्ववर्ती तृणमूल सरकार पर घुसपैठ रोकने में विफल रहने का भी आरोप लगाया। सोनोवाल ने कहा कि चुनाव में हार के बाद ईवीएम, चुनाव आयोग और न्यायपालिका पर सवाल उठाना विपक्ष की राजनीतिक हताशा को दर्शाता है।

उन्होंने राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर सेना के शौर्य पर सवाल उठाने का आरोप भी लगाया। कार्यक्रम के अंत में सोनोवाल ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *