Thursday, November 5खबर जो असर करे |
Shadow

एसटीएफ ने बुलंदशहर रेलवे स्टेशन से 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया

बुलंदशहर, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। एसटीएफ की मेरठ इकाई ने मंगलवार की देर रात बुलंदशहर के बराल रेलवे स्टेशन से 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार इनामी आरोपित अरबाज बागपत जिले से गैंगस्टर एक्ट के तहत फरार चल रहा था।

एसटीएफ फील्ड इकाई मेरठ के अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार मेरठ निवासी अरबाज को बुलंदशहर के बराल रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। पूछताछ में अरबाज ने कहा कि वह मेरठ में जाकिर कॉलोनी में एक कबाड़ी की दुकान पर काम करता था। जनवरी 2024 में वही दुकान पर शमीली निवासी मनोज और अक्षय चोरी का सामान बेचने आए थे। उन दोनों से उसकी पहचान हुई और वह भी उनके साथ चोरी करने लगा। मार्च 2024 में अरबाज ने अपने साथी मनोज और अक्षय के साथ बागपत में बिजली तार की चोरी की थी। इस संबंध में दोघट थाना में मामला दर्ज हुआ और अरबाज को जेल भी हुई थी।

एएसपी ने बताया कि जब इन सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दायर हुआ तो गिरफ्तार से बचने के लिए वे इधर‑उधर छिपते रहे। गिरफ्तार अरबाज पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। एसटीएफ ने उसे पकड़ कर अग्रिम कार्रवाई के लिए बागपत पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *