Wednesday, October 28खबर जो असर करे |
Shadow

प्रयागराज में शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शनकारियों ने किया तोड़फोड़, 200 के करीब लोगों को दर्ज किया गया FIR

प्रयागराज, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शिक्षा निदेशालय परिसर में मंगलवार को प्रतियोगी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और कर्मचारियों पर अभद्रता के आरोपों पर सिविल लाइंस थाने में FIR दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया है कि प्रदर्शन के समय लगभग 150 से 200 लोग पुलिस की बेरिकेडिंग तोड़कर शिक्षा निदेशालय के मुख्यालय में घुस गए। घुसने के बाद उन्होंने विभिन्न विभागीय कमरों में फर्नीचर तोड़ने और अधिकारियों व कर्मचारियों के वाहनों को नुकसान पहुँचाने का काम किया।

शिक्षा निदेशालय के केयरटेकर मोहम्मद सैफी ने इस घटना की तहरीर तैयार की, जिसे पुलिस ने मंगलवार देर रात दर्ज किया। तहरीर में लिखा है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय परिसर में कर्मचारियों के साथ अभद्रता और अमर्यादित व्यवहार किया, जिससे सरकारी कामकाज बाधित हुआ और परिसर में भय का माहौल बन गया।

प्रदर्शन में मुख्यतः विभिन्न प्रतियोगी छात्र शामिल थे जो टीजीटी‑पीजीटी भर्ती सहित विभिन्न मांगों को लेकर असंतोष व्यक्त कर रहे थे। स्थिति बिगड़ने पर उन्होंने पुलिस की बेरिकेडिंग तोड़ दी और परिसर में प्रवेश किया। प्रवेश के बाद विभिन्न अनुभागों में तोड़फोड़ और क्षति का आरोप लगाया गया।

पोलिस उपायुक्त नगर सागर जैन ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच तुरंत शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों को उचित कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *