Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

नारकोटिक्स और नवाबाद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ी एक करोड़ की मॉर्फिन

झांसी, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए नारकोटिक्स और नवाबाद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार कर एक करोड़ रुपये से अधिक की कीमत की मॉर्फिन बरामद की है। दोनों आरोपियों ने अपने पेट पर पोटली बांधकर इस नशीले पदार्थ की तस्करी करने का प्रयास किया था। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि यह मादक पदार्थ राजस्थान से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करने के लिए लाया गया था। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के नेतृत्व में टीम ने कानपुर राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध महिला और पुरुष को रोका। महिला के पेट फूलने पर संदेह हुआ, जिसकी तलाशी में 1 किलो 400 ग्राम मॉर्फिन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के पास से 7400 रुपये और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के झालाबड़ा निवासी लीला बाई और उकार लाल के रूप में हुई है। पुलिस अब इनके अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *