गूगल ने कर्मचारियों को दिया स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने का विकल्प…. 12 महीने तक वेतन का ऑफर
नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के बाद अब गूगल (Google) ने भी अपने कर्मचारियों की संख्या और खर्च को नियंत्रित करने की दिशा में कदम उठाया है। गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) ने इस साल कई देशों में अपने कुछ कर्मचारियों को स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने का विकल्प दिया है। इसके तहत नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों को कंपनी की ओर से आर्थिक मुआवजा दिया जाएगा।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने जून में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान और स्विट्जरलैंड में कुछ कर्मचारियों के लिए यह योजना शुरू की थी। कंपनी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 2025 में उसकी कुछ टीमों ने मुआवजे के साथ स्वैच्छिक नौकरी छोड़ने की योजना शुरू की थी। इस साल जून में इसे कुछ और देशों तक बढ़ाया गया।
कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य भविष्य के महत्वपूर्ण कामों के लिए संसाधनों को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करना ...









