Sunday, April 26खबर जो असर करे |
Shadow

Month: February 2026

कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, घरेलू सिलिंडर में कोई बदलाव नहीं

कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, घरेलू सिलिंडर में कोई बदलाव नहीं

आर्थिक
नई दिल्ली, 01 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मतलब रसोई गैस की कीमत में की गई बढ़ोतरी से घर के किचन के बजट पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। आज कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 49 रुपये से लेकर 50 रुपये तक बढ़ा दी गई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक कीमत में की गई बढ़ोतरी के बाद अब राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपये से बढ़ कर 1740.50 रुपये हो गई है। ताजा कटौती में कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 49.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब यहां 19 किलो का सिलेंडर 1,844.50 रुपये में मिल रहा है, जबकि...
केंद्रीय कैबिनेट ने 2026-2027 के बजट को दी मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट ने 2026-2027 के बजट को दी मंजूरी

ब्रेकिंग न्यूज़
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय कैबिनेट ने 2026-2027 के केंद्रीय बजट को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय सरकार की वित्तीय नीति के तहत महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इससे आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
वित्तमंत्री सीतारमण ने संसद में बजट पेश करने के लिए किया राष्ट्रपति से संवाद

वित्तमंत्री सीतारमण ने संसद में बजट पेश करने के लिए किया राष्ट्रपति से संवाद

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी अपनी टीम के साथ संसद भवन पहुंच चुके हैं। सीतारमण ने इससे पहले अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। सीतारमण बजट दस्तावेज वाले डिजिटल टैबलेट को एक पारंपरिक लाल 'बही-खाता' शैली के थैले में रखकर राष्ट्रपति से मिलीं। अब से कुछ देर बाद वो केंद्रीय बजट लोकसभा में पेश करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को दही-चीनी खिलाई और बजट के लिए शुभकामनाएं दी। वित्तमंत्री यहां से सीधे संसद भवन पहुंचीं। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद सुबह 11 बजे लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया जाएगा। सीतारमण आज लगातार नौवां बजट लोकसभा में पेश कर देश के संसदीय इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज करेंगी। इससे पहले केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी टीम के साथ वित्त...
पाकिस्तानी PM शहबाज बोले- मित्र देशों से कर्जा मांगने के दौरान करना पड़ा अपमानजनक स्थिति का सामना

पाकिस्तानी PM शहबाज बोले- मित्र देशों से कर्जा मांगने के दौरान करना पड़ा अपमानजनक स्थिति का सामना

अंतरराष्ट्रीय
इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Prime Minister Shahbaz Sharif) ने कहा कि मित्र देशों से कर्ज मांगने के दौरान अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि ऋण लेने की मजबूरी में पाकिस्तान को अपना सिर झुकाना पड़ा है। साथ ही आत्मसम्मान की कीमत पर समझौता करना पड़ा। इस्लामाबाद (Islamabad.) में शुक्रवार को देश के प्रख्यात व्यापारियों और निर्यातकों के सम्मान में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए शरीफ ने उस कठिन दौर को याद किया, जब पाकिस्तान को दिवालियापन के डर का सामना करना पड़ा था और कुछ लोग पाकिस्तान को तकनीकी रूप से विफल होने के कगार पर बता रहे थे। उन्होंने कहा कि जब हमने पदभार संभाला, तब आर्थिक स्थिति बेहद नाजुक थी और आम आदमी को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। प्रधानमंत्री ने 2023 में पेरिस में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रबंध निदेशक के ...
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भारी हिंसा, 48 घंटों में 14 शहरों में 48 धमाके…. 80 लोगों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भारी हिंसा, 48 घंटों में 14 शहरों में 48 धमाके…. 80 लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय
इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) के बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan Province) में बीते 48 घंटों में भारी हिंसा और सैन्य संघर्ष की खबरें सामने आई हैं। प्रतिबंधित (Banned) बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (Balochistan Liberation Army- BLA) द्वारा शुरू किए गए 'ऑपरेशन हेरोफ' (Operation Herof) के दूसरे चरण के तहत राज्य के 12 से अधिक शहरों में हमले किए गए, जिसके जवाब में पाकिस्तानी सेना ने व्यापक जवाबी कार्रवाई की है। शुक्रवार रात से शुरू हुई हिंसा ने बलूचिस्तान के क्वेटा, ग्वादर, मकरान, हब, चमन और नुश्की जैसे प्रमुख शहरों को अपनी चपेट में ले लिया है। BLA के उग्रवादियों ने पुलिस चौकियों, अर्धसैनिक बल के ठिकानों और बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया। पाकिस्तानी अधिकारियों और सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, पिछले दो दिनों में हुए संघर्ष में अब तक का सबसे बड़ा नुकसान दर्ज किया गया है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री स...
मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के बंगले के बाहर फायरिंग… जांच में जुटी पुलिस, भारी सुरक्षाबल तैनात

मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के बंगले के बाहर फायरिंग… जांच में जुटी पुलिस, भारी सुरक्षाबल तैनात

मनोरंजन, राष्ट्रीय
मुम्बई। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक (Famous Bollywood Producer-Director) रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के जुहू (Juhu) स्थित आवास के बाहर फायरिंग की खबर सामने आ रही है। इस खबर ने हर तरफ हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, उनके घर के बाहर चार राउंड फायरिंग (Four Rounds Firing) की गई है। फायरिंग की खबर सामने आते ही मुंबई पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल, पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। इसके साथ रोहित के घर के बाहर पुलिस ने सुरक्षा को बढ़ा दिया है और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। अज्ञात हमलावरों ने की चार राउंड फायरिंगरोहित शेट्टी के करीबी ने बताया कि उनके घर के बाहर से एक अज्ञात शख्स ने गोलीबारी की और मौके से भाग निकला। मुंबई पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि रोहित शेट्टी के घर के...
Budget से पहले 50 रुपये महंगा हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, घरेलू के दाम में कोई बदलाव नहीं

Budget से पहले 50 रुपये महंगा हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, घरेलू के दाम में कोई बदलाव नहीं

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आज बजट (Budget) से पहले ही LPG सिलेंडर के उपभोक्ताओं को झटका लगा है। कॉमर्शियल एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर (Commercial LPG (Liquefied Petroleum Gas) Cylinders) और घरेलू सिलेंडर (Domestic Cylinder.) के रेट आज 1 फरवरी 2026 अपडेट हुए हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दिल्ली से पटना तक करीब 50 रुपये का तेज झटका लगा है। जबकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर आज से 1691.50 रुपये की जगह 1740.50 में मिलेगा। कोलकाता में पहले 1795 रुपये का था और अब 1844.50 रुपये का हो गया है। मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1642.50 की जगह 1692 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में अब आज से कॉमर्शियल सिलेंडर 1899.50 रुपये में मिलेगा पहले यह 1849.50 रुपये का था। घरेलू एलपीजी के रेटभारत में इंडियन ऑयल के डेटा के आधार पर एलपीजी (लिक...
आज संसद में पेश होगा देश का बजट.. ट्रंप टैरिफ और वैश्विक तनाव के बीच आर्थिक रफ्तार बनाए रखने की चुनौती

आज संसद में पेश होगा देश का बजट.. ट्रंप टैरिफ और वैश्विक तनाव के बीच आर्थिक रफ्तार बनाए रखने की चुनौती

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केंद्र सरकार (Central Government) अगला केंद्रीय बजट (Union Budget) ऐसे समय पेश कर रही है जब देश की अर्थव्यवस्था (Economy) को बाहरी दबावों और आंतरिक सीमाओं दोनों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिका द्वारा कुछ भारतीय उत्पादों पर लगाए गए भारी शुल्क और राजस्व पर पड़ते दबाव के बीच सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वह आर्थिक रफ्तार को बनाए रखते हुए राजकोषीय संतुलन भी साधे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) द्वारा आज रविवार को पेश किया जाने वाला यह बजट ऐसे वित्तीय वर्ष के लिए होगा, जिसमें कर कटौतियों के चलते सरकारी खजाने पर करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ने का अनुमान है। ऐसे में सकल घरेलू उत्पाद के अनुपात में सरकारी खर्च को सीमित रखना सरकार की मजबूरी बन गया है। सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए ...
ईरान में दो धमाकों से पांच की मौत, 14 लोग घायल

ईरान में दो धमाकों से पांच की मौत, 14 लोग घायल

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। ईरान में शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए धमाकों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हुए। दोनों घटनाओं के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। ईरानी समाचार चैनल तेहरान टाइम्स के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी शहर अहवाज में एक आवासीय इमारत में जोरदार विस्फोट हुआ। शहर के फायर डिपार्टमेंट प्रमुख के हवाले से बताया गया कि इस हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। विस्फोट से इमारत को गंभीर नुकसान पहुंचा और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दूसरी घटना ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में सामने आई। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, यहां हुई एक विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि एक इमारत की दो मंजिलें पूरी तरह ध्वस्त हो गईं, कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और आसपास ...
भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से हराकर सीरीज 4-1 से जीती, ईशान किशन का शानदार शतक और अर्शदीप का पांच विकेट

भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से हराकर सीरीज 4-1 से जीती, ईशान किशन का शानदार शतक और अर्शदीप का पांच विकेट

खेल
तिरुवनंतपुरम, 31 जनवरी (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट टीम ने ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पांचवे और अंतिम टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 46 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 271 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19.4 ओवर में 225 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की जीत के नायक विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह रहे। ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया। उन्होंने 43 गेंदों पर 103 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और 6 चौके शामिल थे। यह भारत के लिए टी20I में पांचवां सबसे तेज और न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज शतक रहा। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 63 रनों की स...