Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

वित्तमंत्री सीतारमण ने संसद में बजट पेश करने के लिए किया राष्ट्रपति से संवाद

नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी अपनी टीम के साथ संसद भवन पहुंच चुके हैं। सीतारमण ने इससे पहले अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। सीतारमण बजट दस्तावेज वाले डिजिटल टैबलेट को एक पारंपरिक लाल ‘बही-खाता’ शैली के थैले में रखकर राष्ट्रपति से मिलीं। अब से कुछ देर बाद वो केंद्रीय बजट लोकसभा में पेश करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को दही-चीनी खिलाई और बजट के लिए शुभकामनाएं दी। वित्तमंत्री यहां से सीधे संसद भवन पहुंचीं। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद सुबह 11 बजे लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया जाएगा। सीतारमण आज लगातार नौवां बजट लोकसभा में पेश कर देश के संसदीय इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज करेंगी।

इससे पहले केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी टीम के साथ वित्त मंत्रालय यानी कर्तव्य भवन के बाहर बजट टैबलेट के साथ पोज दिया। केंद्रीय बजट 2026-27 में विकास की गति बनाए रखने, राजकोषीय अनुशासन को बरकरार रखने, विनिर्माण क्षेत्र और रोजगार को बढ़ावा देने के उपायों को शामिल किए जाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *